छत्तीसगढ़
आरंग में 6 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला। इसमें 4 साल का बच्चा भी कोरोना पॉजिटिव, एरिया को किया सेनेटाइज
सोमवार, 15 जून 2020
Edit
आरंग विधानसभा क्षेत्र में 4 साल के बच्चेे के अलावा विकासखंड के ग्राम कोडापार और फरफौद के क़वारेंटिंन में रह रहे 5 मजदूर कोरोना पॉजिटिव मिले है। इन लोगों के कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य और प्रशासनिक अमले ने संबंधित क्षेत्र सेनेटाइजेशन का कार्य शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार आरंग के श्याम बाज़ार गुढ़ियारी पारा क्षेत्र में रहने वाला 4 साल के बच्चे का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है। साथ उक्त बच्चा टीबी से पीड़ित था जिसका इलाज रायपुर एम्स चल रहा था जो कुछ दिनों पहले डिस्चार्ज होकर अपने घर आरंग आया था। मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य और प्रशासनिक महकमा बच्चे को इलाज के लिए ऐम्स भेज दिया है और उसके निवास के अलावा क्षेत्र में सेनेटाइज कर आइसोलेशन की कार्यवाही कर रहा है। वही ग्राम कोड़ापार के क़वारेटाइन सेंटर में रह रहे मजदूर जिसमे 2 पुरुष और 1 महिला का कोरोना रिपोर्ट पोसिटिव आया है। इसी तरह आरंग से 6 किमी दूर स्थित ग्राम फरफौद के क़वारेटाइन सेंटर में महाराष्ट्र से आए 1 पुरुष और 1 महिला मजदूर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
Previous article
Next article
