क्राइम
कत्लखाना ले जा रहे 31 गायों से भरे ट्रक को पकड़ा
बुधवार, 17 जून 2020
Edit
कत्लखाना ले जा रहे 31 गायों से भरे ट्रक को पकड़कर बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने अभनपुर के गोबरा नवापारा पुलिस के हवाले कर दिया . मिली जानकारी के अनुसार बजरंगदल रायपुर के कार्यकर्ताओं को बीती रात को सूचना मिली कि खरोरा-बलौदाबाजार की ओर से एक ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेए 4047 बहुत सारी गायों को ट्रक में भरकर
मुंबई कत्लखाना जा रहा है . इस सूचना पर बजरंग दल कर लोगो द्वारा कार में सवार होकर आरंग-खरोरा मार्ग पर जब गए तो रात लगभग 2 बजे संबंधित ट्रक को आता देख बजरंगियों ने रुकने का इशारा किया, तो ट्रक चालक द्वारा ट्रक को तेज गति से भगाते हुए गोबरा नवापारा मार्ग पर आ गया . बजरंगियों ने कार से उसका पीछा करना शुरू किया तो ट्रक चालक ने उनकी कार को ठोकर मारकर ट्रक को तेज गति से बढ़ा दिया . आखिरकार ग्राम तोरला के पेट्रोल पंप के पास ट्रक चालक, ट्रक को छोड़कर फरार हो गया . इसके बाद पहुंचे बजरंगियों ने गोबरा नवापारा के थाना प्रभारी राकेश ठाकुर को फोन कर इसकी सूचना दी .
रात 3 बजे थाना प्रभारी अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गायों से भरी ट्रक को लेकर थाना आ गए . फिलहाल सभी गायों को गोबरा नवापारा के ही गौशाला में रखा गया है . पुलिस अज्ञात आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश में लगी हुई है .
Previous article
Next article

