आंचलिक खबरें
कोरोना
क्षेत्रीय खबरें
छत्तीसगढ़
*हलषष्ठी कार्यक्रम में महिलाएं सगरी बनाकर किया पूजन --गोबरा नवापारा नगर*
रविवार, 9 अगस्त 2020
Edit
हलषष्ठी का व्रत करती है महिलाएं अपनी संतान की दीर्घायु के लिये
गोबरा नवापारा नगर
रिमझिम बारिश के बीच ईश्वर की कृपा से 2 घंटे दोपहर में बारिश के रुकने पर नगर सहित समूचे अंचल मे हलषष्ठी पर माताओं के द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास धूमधाम के साथ मनाया गया । स्थानीय वार्ड क्रमांक 2 यादव मोहल्ला में हलषष्ठी कार्यक्रम में महिलाएं सगरी बनाकर पूजन की ततपश्चात मंदिर व सगरी का भ्रमण की।महिलाओं ने बारी बारी से हलषष्ठी की कथा बताते हुए अपने बच्चों के दीर्घायु होने की कामना के साथ परिवार में संस्कार बनाए रखें इस विषय पर चर्चा की । पंडित आनंद शर्मा महाराज द्वारा हलषष्ठी कार्यक्रम की महत्ता को विस्तार से बताया गया एवं आरती पूजन के बाद महिलाओं ने अपने सभी बड़ों का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महाराज आनंद शर्मा ने कहा जो स्त्री हलषष्ठी का व्रत करती है उनकी संतान दीर्घायु होते है तथा नि:संतान को संतान की प्राप्ति होती है। श्रीमती नीरा यादव ने कहा पुत्र पुत्रवती एवं पुत्र की इच्छा रखने वाली माताएं प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नित्य कर्म से निवृत्त हो दैनिक पूजा करें तथा व्रत के दिन निराहार रहे ,सात्विक विचार रखें क्रोध न करें । श्रीमती प्रभा देवांगन ने कहा बच्चों से स्नेह करें उनके खुशहाल जीवन के लिए घर जाकर अपने बच्चों को पीठ पर पोता से छह थाप लगाएं और माता से आशीष प्राप्त करें। इस अवसर पर मोहल्ले की माताएं बड़ी संख्या में उपस्थित रही ।जिनमे मुख्य रूप से कांति यादव ,उमा यादव, सीमा देवांगन, कल्याणी यादव ,देवकी साहू, सरोज यादव ने सगरी बनाकर हलषष्ठी माता की पूजा अर्चना की । स्थानीय श्री सत्यनारायण मंदिर के समीप स्थित भक्त गुहा निषाद स्कूल परिसर में मोहल्ले की माताओं ने हलषस्ठीपर्व का आयोजन किया। इस अवसर पर अपनी संतान की दीर्घायु होने की कामना की। इसी तरह दीनदयाल उपाध्याय नगर में महिलाओं ने पूजा अर्चना करते हुए हलषष्ठी का व्रत रखा। ग्राम पारागांव के कुटी पारा के शिव मंदिर के पास मोहल्ले की माताओं ने हलषष्ठी माता की पूजा अर्चना की वहीं इसकी कथा सुनी। इस अवसर पर शशि कला ठाकुर अंजू अग्रवाल रंजना मिश्रा सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थी।
Previous article
Next article
