*सचिव को हटाने एवं फर्जीवाड़ा पर कार्यवाही नही किये जाने के विरोध में 20 पुरे के पुरे 20 पंच 20 तारीख को मंत्री को सौपेगे इस्तीफा*
ग्राम पंचायत गुल्लू में प्रभारी सचिव के अभद्र व्यवहार एवं रवैये तथा फर्जीवाड़ा से त्रस्त होकर तत्काल हटाने की किया मांग, पंचो ने नोटराईज शिकायत की
सचिव को हटाने एवं फर्जीवाड़ा पर कार्यवाही नही किये जाने के विरोध में पुरे के पुरे 20 पंच 20 तारीख को पद यात्रा करकें मंत्री के शासकीय बंगले में सौपेगे इस्तीफा
मामला ग्राम पंचायत गुल्लू
आरंग
आरंग जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत गुल्लू का मामला जहा ग्राम पंचायत के सचिव के भ्रष्टाचार के कारण सभी पंचो ने नोटरीयुक्त शिकायत पत्र प्रेषित कर प्रभारी पंचायत सचिव हरमोहन बांधे के अभद्र व्यवहार रवैया एवं सरपंच सचिव के फर्जीवाड़ा को लेकर जाँच की मांग सहित प्रभारी सचिव को तत्काल हटाने की मांग किया है।
ग्राम पंचायत गुल्लू में कुल 20 पंच निर्वाचित है ,जहा 20 के बीस पंच सचिव के आचरण से त्रस्त है पंचो का शिकायत मेन आरोप हैं कि प्रभारी सचिव द्वारा मनमानी करते हुए गॉव के सर्वागीण विकास एवं जनसुविधा हेतु शासन से मिलने वाली राशि 14 वे वित्त योजना , मुलभुत योजना एवं एस.बी.एम.योजना की राशि को बिना कार्य कराए , फर्जी काम के आधार पर फर्जी बिल लगाकर लगभग 20 लाख रूपये कुछ माह में ही सरकार एवं ग्राम पंचायत को चुना लगाया गया है , पंचो का आरोप है की प्रभारी सचिव हरमोहन बांधे द्वारा पंचायत की बैठक में शासकीय योजनाओ एवं ग्राम पंचायत को शासन से आबंटित राशि की जानकारी पंचो द्वारा मांगी जाने पर पंचो को अधिकार नही है जानकारी लिए जाने का कहकर जानकारी नही दिया जा रहा है , जिस पर लिखित में आवेदन प्रस्तुत कर जानकारी चाही गई है ,उनके उपरांत भी जानकारी नही दिया गया , जिला पंचायत एवं आनलाइन जानकारी लिए जाने पर फर्जीवाड़ा की जानकारी पंचो को हुई है , जिनसे पूरा गॉव काफी आक्रोशित हो गयी है महज मात्र 08 माह के कार्यकाल में ही फर्जी रूप से साफ सफाई , मरम्मत , पेयजल ,स्वास्थ्य के नाम पर लगभग 20 लाख रूपये का फर्जीवाड़ा गबन सरपंच सचिव आपस में मिलीभगत करके उक्त फर्जीवाड़ा को अंजाम दिया है, जिसको लेकर , कलेक्टर ,जिला पंचायत सी.ई.ओ.,जनपद सी.ई.ओ. एस.डी.एम.आरंग आदि को लिखित में नोटराईज शिकायत किया गया है , जिस पर नो तो प्रभारी सचिव को हटाने की कार्यवाही हुवा और ना ही आर्थिक अनिमित्ता का जाँच ,उल्टा प्रभारी सचिव एवं आरंग जनपद के अधिकारी द्वारा बुलाकर कार्यालय मे सचिव के आदेशों को पालन करो आपसमें सामंजस्य बना के चलो पंचायत के कार्यवाही मेन अवरुद डालोगे तों शासकीय कार्य में बाधा पर पंचो के विरुद्ध थाने मेन अपराध दर्ज कराया जायेगा इस प्रकार पंचो को डराया धमकाया जा रहा है
जिससे सचिव का मनोबल दिनों दिन बड़ता जा रहा है , शिकायत किये जाने से खिन्न होकर जनपद के अधिकारी का संरक्षण मिलने के कारण प्रभारी सचिव का मनोबल काफी बड़ा हुवा है , प्रभारी सचिव द्वारा पंचो को जहा शिकायत करना है कर लो का आरोप लगाया है मेरे विरुद्ध शिकायत करने वालों का ख़ैर नही है , माफ़ी नामा पत्र दे दो तुम लोगों को बक्ष दूँगा नहीं तों एक एक को जेल का हवा खिलाऊंगा , बड़ा लाज़मी हैं की पुरा समूचे पंचायत के पंच सचिव के विरुद्ध हैं पंचो में अब काफी आक्रोश व्याप्त हो गयी है ,पंचो का आरोप है पंचायत कार्यालय में सचिव द्वारा खिल्ली उड़ाया जाता है ,अभद्र व्यवहार किया जा रहा है ,एक ओर प्रशासन द्वारा अनिमित्ता की लिखित शिकायत पर कार्यवाही नही किया जा रहा है , दागी कर्मचारी को जनपद एवं जिला पंचायत के अधिकारियो द्वारा सरक्षण प्राप्त होने से ,उल्टा पंचो को शिकायत करने पर जेल भेजने की धमकी दिये जाने से क्षुब्ध होकर सचिव के अभद्र व्यवहार से व्यतीत , फर्जीवाड़ा की शिकायत पर जाँच कार्यवाही नही किये जाने से क्षुब्ध होकर ,निर्वाचित पंचो का आत्म संमान में काफी ठेस पहुचने से , उक्त स्थिथी में पद में बना रहना आत्म संमान को ठेस पहुचने सामान है, इसलिए पंचो ने पुनः शासन को दिनांक 09/10/20 को स्मरण पत्र प्रेषित कर निर्णय लिया की प्रभारी सचिव हरमोहन बांधे को 07 के अंदर पंचायत से हटाने एवं नये सचिव की नियुक्ती करते हुए , आर्थिक अनिमित्ता की शिकायत पर निष्पक्ष उच्च स्तरीय पंचो के सामने जाँच कार्यवाही की मांग किया गया है | शिकायत में पंचो ने लेख किया है की कार्यवाही नही किये जाने पर विवश होकर 20 अक्तूबर को समस्त पंच गण गुल्लू से सम्मानीय गणमान्य नागरिको के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए गुल्लू से पैदल मार्च करते हुए पंचायत मंत्री श्री टी.एस.सिंह देव एवं क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री डा.शिव डहरिया के शासकीय आवास कार्यालय रायपुर में विरोध स्वरूप सामूहिक इस्तीफा पंच गणों द्वारा सौपने का लेख किया है , जिसके लिए अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना आरंग को सुचना एवं अनुमती हेतु पत्र प्रेषित किया गया है | बहरहाल उक्त मामले पर शासन की कार्यवाही पर सबकी निगाहे टिकी है |


