*अभनपुर में 30 वर्षो से एक ही कार्यालय में पदस्थ करारोपण अधिकारी जांच पर भ्र्ष्टाचार को दे रहे अंजाम* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*अभनपुर में 30 वर्षो से एक ही कार्यालय में पदस्थ करारोपण अधिकारी जांच पर भ्र्ष्टाचार को दे रहे अंजाम*

 अभनपुर में 30 वर्षो से एक ही कार्यालय में पदस्थ करारोपण अधिकारी जांच पर भ्र्ष्टाचार को दे रहे अंजाम



अभनपुर

 यू तो  कार्यालयों में पदस्थ अधिकारी को सरकार द्वारा पदस्थ कार्य के हिसाब से वेतन दिया  है पर यही अधिकारी आपसी मिली भगत कर  शिकायती जांच में सरकारी कोष को चुना लगाने में मिलीभगत करे तो यह भी  दोषी और सजा के हक दार है। 

जी आपको बता दे कि अभनपुर जनपद पंचायत  कार्यालय में पदस्थ  करारोपण अधिकारियों का मामला है जो विगत 30 से एक ही कार्यालय जनपद पंचायत अभनपुर में पदस्थ है।  यह मामला महज  डेढ़ वर्ष पूर्व जनपद कार्यालय  अभनपुर में पदस्थ तत्कालीन सीईओ  को अभनपुर के ग्राम पंचायत कुररू ,डोमा और आलेखूँटा  में सरपंच और सचिव द्वारा आपसी मिलीभगत कर फर्जी तरीके से बिल लगाकर लाखो रुपये आहरण की शिकायत किया गया था। जिसका दस्तावेज सहित जनपद पंचायत सीईओ को दिया गया था पर अधिकारी द्वारा शिकायत देने के बाद भी जांच नही कराया गया। तो रायपुर जिला पंचायत कार्यालय में लिखित शिकायत दिया गया। जिला पंचायत में शिकायत के बाद ही तत्कालीन रही सीईओ ने जांच दल गठन किया गया जिसमे तीनो पंचायत में दो-दो करारोपण अधिकारी नियुक्त किया गया । पर जांच दल के लिये नियुक्त  करारोपण अधिकारी जांच भल किया पर आज तक जांच की कापी कार्यालय में नही सौपा। वही तत्कालीन सीईओ को  लिखित जांच की कापी मांग किया गया पर अभी तक कोई कार्यवाही की कॉपी नही दिया गया। व यू कहे जांच अधिकारी भल जांच दिखावे मात्र किया पर जांच कापी सौपे नही।


इस तरह अभनपुर जनपद कार्यालय में  बरसो से पदस्थ अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार को अंजाम दे शिकायतों पर कोई कार्यवाही न कर सरकारी कोष को चुना लगाने में लगे हुये  है।

 शिकायतकर्ता ने बताया कि अब अभनपुर में बरसों से पदस्थ भ्र्ष्टाचार में लिप्त ककरारोपण अधिकारियों की शिकायत मंत्रालय में करने की बात कही गई।

वही अभनपुर जनपद कार्यालय में 30से 35 वर्षो से यही कार्यालय में कार्यरत दर्जनों अधिकारी पदस्थ है ।





Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads