*सर्व धर्म प्रार्थना स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कर मनाएं गांधी जी एवं शास्त्री जी के जयंती*
सर्व धर्म प्रार्थना स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कर मनाएं गांधी जी एवं शास्त्री जी के जयंती
अभनपुर
गांधी जी एवं शास्त्री जी के जयंती के पावन अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला बिरोदा (अभनपुर) के स्वामी विवेकानंद कब-बुलबुल, स्काउट-गाइड एवं रोवर्स ने सुबह 7:00 बजे सर्वप्रथम सर्वधर्म प्रार्थना कर गांधी जी एवं शास्त्री जी को याद किए तत्पश्चात ग्राम के समस्त हैंडपंप के आसपास की सफाई की एवं आवश्यकता अनुसार गड्ढे खोदकर वहां सोखता का निर्माण किए एवं आसपास के लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किए स्वच्छता पश्चात सभी ने ग्राम पंचायत के आसपास खुले मैदान में वृक्षारोपण कर उन्हें ट्री गार्ड से सुरक्षित करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया
इस अवसर पर स्काउट गाइड हेतु राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत शिक्षक दीपक कुमार ध्रुवंशी के मार्गदर्शन में एवं महेंद्र साहू जागेश्वर साहू शिक्षक के नेतृत्व में उपरोक्त सेवा कार्य में ओंकार, धनेंद्र, भावेश, थानेश्वर, मुकेश, पवन, धनेन्द्र साहू, नूतन साहू, निमेस तारक, राजू , दौलत साहू, सार्थक, लेखराम, प्रेम साहू, परस, प्रेमलाल, भाग लिए अनुकरणीय कार्य हेतु विकास खंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मद इकबाल बीआरसीसी बघेल,जिला सचिव मृत्युंजय शुक्ला, पीएलसी अभनपुर से हेमंत साहू, जिला मुख्य आयुक्त स्काउट श्री सुरेश शुक्ला जी एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री चंद्राकर सर जी ने सभी को इस अनुकरणीय कार्य के लिए बधाई प्रेषित किए ।

