*सरकार की दोगली नीति पर किसान हित में भाजपा का एकदिवसीय धरना* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*सरकार की दोगली नीति पर किसान हित में भाजपा का एकदिवसीय धरना*

 किसान हित में भाजपा का एकदिवसीय धरना



आरंग

 भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन के आह्वान पर भाजपा आरंग विधानसभा परिवार द्वारा विकासखंड स्तरीय एकदिवसीय धरना हल्ला बोल आरंग नगर में जनपद पंचायत के सामने दिया गया। इस अवसर पर मुख्यवक्ता राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सासंद रामविचार नेताम ने अपने वक्तव्य में बताया कि किस प्रकार से कांग्रेस की किसान विरोधी सरकार छत्तीसगढ़ के भोले भाले किसानों के साथ छल कर रही है , जहां फसल पक कर तैयार है और सरकार 1 दिसंबर को धान खरीदी कर रही है जो कि सरासर किसानों के साथ अन्याय है ,भाजपा मांग करती है कि छत्तीसगढ़ सरकार 1नवंबर से धान खरीदी करें ,साथ ही पूरा समर्थन मूल्य यानि 2500 रुपये एकमुश्त उनके खाते में डाला जाय , सरकार प्रतिएकड़  20क्विंटल धान खरीदे । उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार से सरकार गेदावरी करके रकबा कम किया है ये उनकी दोगली नीति को दर्शाता है,हमारी मांग है कि किसान हित में सरकार गेदावरी का अपना आदेश वापस ले जिससे किसान अपने हक का धान बेच पाये ‌। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार जिस दो साल का बकाया बोनस राशि दुंगा कहकर सत्ता में आती है हमारी मांग है सरकार तुरंत किसानो के खातों में तुरंत डाले ,भंडारण परिवहन के नाम पर किसानों को प्रताड़ित ना किया जाय एवं किसान आत्महत्या मामलों में सरकार पीड़ित परिवार को तुरंत मुआवजा प्रदान करें । ऐसे ही विभिन्न मांगों को लेकर उन्होंने मांगपत्र के साथ तहसीलदार आरंग को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा । इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों संगठन पदाधिकारियों जिनमें प्रमुख रुप से पूर्व विधायक नवीन मार्कंडेय संजय ढीढी, शोभाराम यादव मंडल अध्यक्ष लखन साहू कृष्णा वर्मा ध्रुवकुमार मिर्धा किरण बघेल श्याम नारंग एवं विभिन्न वक्ताओ ने किसान हित में अपनी बात रखी और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के किसान विरोधी नीतियों से सबको अवगत कराया । आरंग विधानसभा के तीनों मंडल के संयुक्त तत्वावधान में यह एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया ,जिसका नेतृत्व आरंग मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजा तम्बोली द्वारा किया गया‌। इस अवसर पर प्रमुख रुप से महामंत्री देवनाथ साहू ,नमीत यादव , भरत राय विश्वदीपक बघेल , उपाध्यक्ष सूरज शर्मा लीलकुमार निषाद अशोक चंद्राकर विश्वनाथ नायक नेतराम चंद्राकर नगर पालिका पार्षद शंकर जलक्षत्री सूरज लोधी नरेंद्र लोधी चंद्रशेखर साहू अशोक यादव दिलीप जलक्षत्री आशीष शर्मा पंकज शुक्ला खिलेश धुरंधर शकुन बंजारे नंदलाल ओगरे अनिल महेश्वरी संतोष चंद्राकर एवन यादव रेखराज देवांगन सुखीराम वर्मा पूनमचंद साहू इंद्रजीत साहू फग्गू यादव वेदप्रकाश देवांगन शेखर साहू रमेश साहू भूपेश साहू   बल्ला यादव गजाधर बैस चेतन टंडन संतोष यादव गोपाल वर्मा लोमश यादव मिथलेश पटेल हरिश देवांगन खुबचंद साहू खुलेशसाहू, नंदलाल ओगरे, हितेश साहू गोविन्द कौनोजे, बालकृष्ण बघेलदिनेश लोधी टेकचंद लोधी मोहित लोधी मानू जलक्षत्री योगेश्वर धीवर गिरधर साहू रामाधार धीवर भेषन साहू धनीराम साहू रामेश्वर साहू एवं प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads