*आज का सुविचार* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*आज का सुविचार*

🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃

💠 *Aaj_Ka_Vichar*💠

🎋 *..04-10-2020*..🎋


✍🏻हमारा विश्वास पहाड़ को भी खिसका सकता है, लेकिन ध्यान रहे, हमारा शक पहाड़ खड़ा कर सकता है।

💐 *Brahma Kumaris* 💐

🌷 *ओमशान्ति*🌷


🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃


♻🍁♻🍁♻🍁♻🍁♻

  💥 *विचार परिवर्तन*💥


✍🏻अभिमान तब आता है, जब हमें लगता है, कि हमने कुछ किया है। और सम्मान तब मिलता है, जब दुनिया को लगता है, कि आपने कुछ किया है।

🌹 *ओमशान्ति.*

♻🍁♻🍁♻🍁♻🍁♻



💧 *_आज का मीठा मोती_*💧

_*04 अक्टूबर:-*_ जीवन में आनेवाली कोई भी समस्या हल करने की जिम्मेवारी अगर ईश्वर को सोप दे तो इन समस्याओ का हल जल्द ही मिल जाता है।

        🙏🙏 *_ओम शान्ति_*🙏🙏

       🌹🌻 *_ब्रह्माकुमारीज़_*🌻🌹

💥🇲🇰💥🇲🇰💥🇲🇰💥🇲🇰💥🇲🇰


🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻                                                        
*संसार में कोई व्यक्ति यदि हमें अच्छा कहे तो क्या हम अच्छे हो जाएंगे ???**.... *नहीं , ऐसा कभी नहीं होगा। अगर हम बुरे हैं तो बुरे ही रहेंगे। अगर हम अच्छे हैं तो अच्छे ही रहेंगे , भले ही पूरी दुनियां हमें बुरा कहे। लोग निंदा करे तो मन में आनंद आना चाहिए।  हम पाप नहीं करते , किसी को दुःख नहीं देते , फिर भी हमारी निंदा होती है तो उसमें दुःख नहीं होना चाहिए , प्रत्युत प्रसन्नता होने चाहिए। भगवान के द्वारा जो होता है, सब मंगलमय ही होता है। इसलिए मन के विरुद्ध बात हो जाए तो उसमें आनंद मनाना चाहिए।*

*एक संत ने कहा था.....* *"" मेरी निंदा से यदि किसी को संतोष होता है , तो बिना प्रयत्न के ही मेरी उन पर कृपा हो गई , क्योंकि कल्याण चाहने वाले पुरुष तो दूसरों के संतोष के लिए अपने कष्टपूर्वक कमाए हुए धन का भी परित्याग कर देते हैं। मुझे तो कुछ करना ही नहीं पड़ा।""*                                                                                         
*◆स्वयं विचार करें​◆*
  🌻🌻🌻🌻🌻🌻



Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads