*राज्यस्तरीय ऑनलाइन गांधी संदेश प्रतियोगिता का हुआ आयोजन* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*राज्यस्तरीय ऑनलाइन गांधी संदेश प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*

 राज्यस्तरीय ऑनलाइन गांधी संदेश प्रतियोगिता का हुआ आयोजन



 आरंग 

  नवाचारी गतिविधि पीएलसी(प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी) समूह आरंग जिला रायपुर के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 151वीं जयंती के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त शासकीय विद्यालयों के कक्षा 1ली से 12वी तक के छात्र-छात्राओं के भीतर छिपे हुए प्रतिभाओं जैसे चित्रकारी ,रंगोली ,गायन,अभिनय, अभिव्यक्ति क्षमता को निखारने और सहज प्रस्तुतीकरण करने के लिये ऑनलाइन मंच प्रदान करने के उद्देश्य से  राज्यस्तरीय ऑनलाइन गांधी संदेश प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम पूर्णतः गांधी जी के जीवन पर केंद्रित रहा ।



यह ऑनलाइन कार्यक्रम विकास खंड शिक्षा अधिकारी डी. एस. चौहान एवं विकास खंड स्रोत समन्वयक एम. एन. वर्मा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर प्रतियोगिता में भाग लिया इसके साथ अन्य राज्य के प्रतिभागियों ने भी भाग लिये।



इस प्रतियोगिता में 300 प्रतिभागियों ने भाग लिए हैं। प्राथमिक स्तर फैंसी ड्रेस में प्रथम खेमराज रायपुर, द्वितीय लोमश यादव रायपुर, तृतीय आशीष सिंह सरगुजा, रंगोली में प्रथम कु. साक्षी साहू रायपुर,द्वितीय लेखचंद ध्रुव रायपुर,तृतीय कु.लक्ष्मी निषाद रायपुर,चित्रकला में प्रथम युवराज यादव रायपुर,द्वितीय कु.ख्याति ध्रुव रायपुर,तृतीय कु.राशि चक्रधारी रायपुर, मिडिल स्तर नाटक/अभिनय में प्रथम कु.टेकेश्वरी धीवर व साथी ,द्वितीय करण सिंह ठाकुर रायपुर, चित्रकला में प्रथम कु. यामिनी साहू बलौदाबाजार, द्वितीय कु. शशि धीवर रायपुर, तृतीय कु. प्रियांशी कंवर कोरबा,भाषण में प्रथम करण सिंह ठाकुर रायपुर, द्वितीय कु. राही दांडेकर ,तृतीय कु. रेणुका यादव ,हाई-हायर सेकंडरी स्तर गीत/कविता गायन में प्रथम कु. अंजली साहू दुर्ग ,द्वितीय कु. सुरेखा टंडन रायपुर ,तृतीय कु. भूमिका कुर्रे रायपुर,भाषण में प्रथम कु. टिकेश्वरी रायपुर ,द्वितीय कु.श्वेता कुलदीप रायपुर ,कु. गोपिका ध्रुव रायपुर , नाटक अभिनय में प्रथम यशवंत कुमार साहू व साथी रायपुर स्थान प्राप्त किये । प्रतियोगिता में भाग लिए सभी प्रतिभागियों को विकास खंड की ओर से ई प्रमाण देकर सम्मानित किया गया।



इस ऑनलाइन प्रतियोगिता के सभी विजयी प्रतिभागियों को सोमनाथ साहू (ग्रुप लीडर ),लोकनाथ साहू,गिरजाशंकर अग्रवाल, नेमीचंद साहू, देव गायकवाड़, दीनदयाल साहू ,उमेंद्र चंद्राकर, डोमन सिंह ध्रुव, विजय कुमार साहू, सुशील कुमार ध्रुव, कुलेश्वर प्रसाद साहू ,संजय टोप्पो,डोमन लाल डहरिया, होरी लाल पटेल,राजमोहन श्रीवास्तव, शीला गुरु गोस्वामी, पदमिनी साहू,तृप्ति शर्मा, नीता साहू, सावित्री सोनकर सहित पीएलसी समूह के सभी सदस्यों ने बधाई दी है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads