*कमार जनजाति की महिला ने लड़के को दिया जन्म*
*महतारी एक्सप्रेस में गूंजी एक बार फिर किलकारी*
*कमार जनजाति की महिला ने लड़के को दिया जन्म*
राजेन्द्र साहू/मगरलोड,
धमतरी जिले के मगरलोड ब्लाक में महतारी एक्सप्रेस में एक बार फिर किलकारी गूंजी है। अंचल के परसाबुड़ा की रहने वाली कमार जनजाति की महिला ने महतारी एक्सप्रेस में एक लड़के को जन्म दिया है।
इसकी जानकारी देते हुए ईएमटी पूनम साहू ने बताया कि कमार पारा की रहने वाली कमार जनजाति की थानेश्वरी पति घनश्याम कमार को शनिवार को सुबह प्रसव वेदना होने लगी। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल ले जाने के लिए महतारी एक्सप्रेस को संपर्क किया।
उन्होंने बताया कि इसी दौरान महिला ने चलती गाड़ी में एक बच्चे को जन्म दिया है। जच्चा बच्चा दोनों को स्वस्थ है। बहरहाल महिला को बेहतर स्वास्थ्य के लिए मगरलोड स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। महतारी एक्सप्रेस के कैप्टन के कृष्णा साहू का विशेष योगदान रहा। बता दें,कि सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का उपयोग अब वनांचल क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों का ऐसे सुविधाओं का उपयोग करना स्वस्थ छत्तीसगढ़ की दिशा एक उदाहरण है।