यातायात संबंधी निबंध प्रतियोगिता तथा अंजोर रंथ पहंुचा पाण्डुका मडई - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

यातायात संबंधी निबंध प्रतियोगिता तथा अंजोर रंथ पहंुचा पाण्डुका मडई

 यातायात संबंधी निबंध प्रतियोगिता तथा अंजोर रंथ पहंुचा पाण्डुका मडई 




गरियाबंद

  पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर,श्री संतोष महतो के निर्देशन में जिला गरियाबंद में चलाये जा रहे राष्ट्रीय सुरक्षा माह वर्ष 2021 के अन्तर्गत यातायात नियमो की जानकारी एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आज श्रद्धा पब्लिक स्कुल गरियाबंद यातायात नियम संबंधी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के 40 छात्र-छात्राओं ने अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में यातायात नियमों, रोड संकेतो इलेक्ट्रानिक सिग्नल, रोड सेफ्टी प्लान में- एजुकेशन, इंजीनियरिंग, इंफोर्समेंट, इमरजंेसी केयर व गुड सेमेरिटन से संबंधी तथा दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमांे का पालन करने हेतु जागरूक किया गया । विद्यालय के प्राचार्या श्री नीलाम्बर सोनी व उनके स्टॉप द्वारा पुलिस विभाग द्वारा चलाये जा रहे जन-जागरूकता अभियान का सराहना करते हुए कार्यक्रम संचालन मे महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसी क्रम मे यातायात सउनि देवेन्द्र वर्मा द्वारा बताया गया कि यातायात प्रभारी श्री उमेश कुमार राय के नेतृत्व मे  यातायात नियमांे की जानकारी एवं जन-जागरूकता का प्रशिक्षण जिले के हायर सेेकेण्डरी स्कूलों तथा कॉलेजांे में लगातार चलेगा ताकि सड़क दुर्घटनाओं में सबसे ज्यादा प्रभावित 15 से 35 वर्षो के वर्ग समूहो को यातायात नियमों की जानकारी से अवगत कराया जा सके तथा स्कूली बच्चों को स्कूल से आते-जाते समय एक ही लेन में सायकल चलाने एवं पैदल चलने के नियम की जानकारी दिया गया। सड़क दुर्घटनाओं को कम किये जाने की दिशा में यातायात पुलिस गरियाबंद का यह मिशन जारी रहेगा। इसी क्रम मे पाण्डुका के मडई मेला मे अंजोररथ के माध्यम से यातायात नियमों से संबंधित पावर पाईंट प्रेजेन्टेशन का माध्यम व शार्ट विडियों दिखाकर लोगों का यातायात नियमों की जानकारी दी गई व साथ मे होने वाले महिला अपराध,बालअपराध,चिटफण्ड,व आनलाईन ठगी का भी विडियों दिखाकर लोगों का अधिक से अधिक सावधानी बरतने व वाहन चालन के समय अपना तथा दुसरो का जीवन की सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए एवं यातायात नियमों का पालन करते हुए हेलमेट धारण कर सफर करने की अपील किया गया।  इस कार्यक्रम में यातायात से सउनि. देवेन्द्र वर्मा, प्र.आर. धर्मेन्द्र सिंह, आर. नीरज सोनी, मनीष साहू एवं केशव क्षत्रीय उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads