भारतीय जनता पार्टी मंडल नगरी की आवश्यक बैठक
भारतीय जनता पार्टी मंडल नगरी की आवश्यक बैठक
जयलाल प्रजापति/नगरी
पेंशनर भवन साईं रखा गया इस बैठक में विशेष रुप से जिला संगठन प्रभारी नीलू शर्मा जिला अध्यक्ष शशि पवार पूर्व विधायक श्रीमती पिंकी शिवराज शाह पूर्व विधायक श्रवण मरकाम जिला महामंत्री कविंद्र जैन जी जिला महामंत्री प्रकाश बैस महेंद्र पंडित अरविंदर मुंडी राजेंद्र गोलछा प्रेमलता नागवंशी महेंद्र नेताम मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा रवि शंकर दुबे दिनेश्वरी नेताम कि उपस्थित मे सम्पन्न हुआ बैठक में धमतरी जिले के जिला संगठन प्रभारी नीलू शर्मा ने कार्यकताओं को संबोधित करते हुये कहां कि भारतीय जनता पार्टी सभी वर्गों के उन्नति के लिए कार्य करने के लिए संकल्पित है । 15 वर्ष के शासनकाल में भाजपा सरकार डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में सुदूर वनांचल से लेकर शहरी क्षेत्र, चाहे गांव ,गरीब, किसान के उन्नती ,पेयजल, उद्योग, कृषि स्वास्थ्य के विकास के लिए कार्य किया।
कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव में लोकलुभावन वादे कर,सत्ता हासिल करने में सफल रही, पर अब तक वादे पूरा नहीं कर पाई ।चाहे वह कृषि क्षेत्र में हो ₹2500 में धान खरीदी ,बेरोजगारी भत्ता, महिला स्वा सहायता समूह के लोन माफी जैसे तमाम घोषणाए पूरा करने में असमर्थ रही। कांग्रेस एवं कुछ अन्य पार्टियां , मोदी विरोध के नाम पर किसानों को भड़का रहे है। देश विरोधी तत्वों की सहायता से देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही है। पर मोदी सरकार उनके इरादों को सफल होने नहीं देगी।उन्होंने कहा बूथ स्तर के कार्यकर्ता हो,चाहे, जिला स्तर का भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है ।संगठन से सत्ता हासिल कर सकतें है, पर सत्ता से संगठन नहीं ।
बैठक में जिला भूतपूर्व उपाध्यक्ष नागेन्द्र शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा ही विकास गुप्ता , नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आराधना शुक्ला, पंचायत उपाध्यक्ष अजय नाहटा मंडल महामंत्री ह्रदय साहू जनपद सभापति मन्नू यादव जनपद सदस्य भुनेश्वरी धृत लहरे अशोक संचेती मीडिया प्रभारी विनीता कोठारी रामेश्वरी साहू आंचल यदु सुलोचना साहु प्रीति यदु अमर सिंह हेमलता यादव श्यामा भट्ट पुष्पा बाई साहू रेणुका ध्रुव शकुन बाई सती मरकाम संजय सारथी भूपेंद्र साहू नरेंद्र नाग कमलेश कुमार निर्मलकर शयमन्त बिसेन अश्वनी निषाद बलजीत छाबड़ा संत कोठारी सुनील निर्मलकर राजेश गोसाई व मंडल के अंतर्गत निवासरत प्रदेश, जिला एवं मंडल के समस्त पदाधिकारी समस्त कार्यकारिणी सदस्य , समस्त मोर्चा के पदाधिकारी व समस्त जनप्रतिनिधि की उपस्थिति थे।

