स्वच्छ नगर, सुन्दर नगर के उद्देश्य को लेकर नगर पालिका की टीम द्वारा सफाई रैली निकालकर लोगो को किया जागरूक - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

स्वच्छ नगर, सुन्दर नगर के उद्देश्य को लेकर नगर पालिका की टीम द्वारा सफाई रैली निकालकर लोगो को किया जागरूक

स्वच्छ नगर, सुन्दर नगर के उद्देश्य को लेकर नगर पालिका की टीम द्वारा  सफाई रैली निकालकर लोगो को किया जागरूक 



 गरियाबंद 

 स्वच्छ नगर, सुन्दर नगर के उद्देश्य को लेकर नगर पालिका की टीम द्वारा  सफाई रैली निकालकर लोगो को जागरूक किया गया ।जिसमें बाजार लाइन के सफाई व्यवस्था को बनाये रखने व्यापरियों द्वारा रोजाना सड़कों पर फेंके जाने वाले कचरे को डस्टबीन मे डालने की अपील करने हुए सफाई पाम्पलेट वितरण कर लोगो को जागरूक किया गया। इस दौरान अपने सफाई मित्रो के साथ नगर अध्यक्ष गफ्फार मेमन ने लोगो से घूम घूम कर अपील की कचरे को सही ढंग निपटारे के लिए अलग अलग डस्ट बिन में उन्हें डाले और नगर पालिका के वाहन पहुचने पर उन्हें दे । 



दो दिनों पूर्व स्थानीय नगर पालिका के सभाकक्ष में हुई पालिका प्रशासन और व्यापारी संघ की संयुक्त बैठक में सफाई ब्यवस्था के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया गया था और नगर को सफाई रखने रणनीति भी बनाई गई थी ।




इसी मुद्दों पर अमल करने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन के द्वारा नगर के विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में जाकर उनके संचालको से अपील करते हुए कहा गया कि रोजाना शाम व्यापारियों द्वारा सड़कों पर फेंके जाने वाले कचरे और झिल्ली के कारण मुख्य सड़क की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। रोज शाम के बाद कचरा फेंका जाता है, जबकि सुबह पालिका कर्मचारियों द्वारा सफाई की जाती है, इसके चलते रातभर सड़कों पर गंदगी पसरी रहती है। उन्होंने कहा कि यदि व्यापारी रोजाना कचरे को सड़क में डालने के बजाय डस्टबीन में रखे और सुबह जब पालिका की गाड़ी आए तब उसमें डाले तो व्यवस्था सुधर सकती है। नपा अध्यक्ष ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 10 बजे और रात 8 बजे पालिका का वाहन कचरा एकत्रित करने निकलेगा इसी दौरान व्यापारी दुकानो से निकलने वाले कचरा झिल्ली आदि को पालिका वाहन में डाले । 









 इस सफाई रैली में पालिक परिवार के साथ नगर के जनरल किराना और चेम्बर ऑफ कार्मस के सदस्यों ने भी रैली में अपना सहयोग प्रदान किये साथ ही नगर के हर ब्यापारी को सफाई ब्यवस्था पर सहयोग करने की अपील के साथ दुकानों से निकले कचरे को डस्टबीन में एकत्रित कर नगरपालिका के कचरा उठाने वाले वाहनों में डालकर शहर से बाहर बने मणिकंचन में ले जाने सहयोग करने की बात कही गई ।आज के इस रैली में  प्रमुख रूप से सी एम ओ सुश्री संध्या वर्मा ,सुरेन्द सोनटके अश्वनी वर्मा  टिंकू ठाकुर छगन यादव ,किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष हरीश भाई ठक्कर, जनरल व्यापारी संघ अध्यक्ष अजय दासवानी, नंदरेश गुप्ता, भावेश सिन्हा, आबिद मेमन सेवा गुप्ता सहित अन्य व्यापारी एवं नगर पालिका के जनप्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारी व सफाई मित्र मौजुद थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads