किसानों के समर्थन में कांग्रेस की पदयात्रा कल सोमनाथ से होगी शुरू
किसानों के समर्थन में कांग्रेस की पदयात्रा कल सोमनाथ से होगी शुरू
सुरेन्द्र जैन/धरसीवां
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर किसानों के समर्थन में कांग्रेस की पदयात्रा कल सोमनाथ मंदिर से सुबह 9 बजे शुरू होगी जिसमें कई बड़े नेता शामिल होंगे।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्य्क्ष दुर्गेश वर्मा ने बताया कि तीनो काला कानून के विरोध में ओर किसानों के समर्थन में 14 फरवरी दिन रविवार सुबह 9:00 बजे सोमनाथ मंदिर से पूजा अर्चना कर पदयात्रा तिल्दा ब्लॉक के ग्राम खैरखूंट से प्रारंभ होकर धरसीवा ब्लॉक के सगुनी भैरवा पंढरभट्ठा नगर पंचायत कुरा होते हुए मुख्यालय धरसीवा पहुचेंगी जहां सभा मे तब्दील होगी ।
कसर्यक्रम में मंत्री शिव डहरिया वरिष्ठ विधायक धनेंद्र साहू, सत्यनारायण शर्मा जनक राम वर्मा अनीता योगेंद्र शर्मा खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन रवि घोष चंद्रशेखर शुक्ला ग्रामीण प्रभारी राजेंद्र साहू जी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक उधो वर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा जनपद पंचायत अध्यक्ष उत्तरा कमल भारती ग्रामीण के सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गण नगर पंचायत अध्यक्ष डालेंद्र वर्मा सांकरा सेक्टर प्रभारी राजू ससितोड़े पार्षद गण जिला पंचायत सदस्य जनपद सदस्य पार्टी के सभी पंचायत प्रतिनिधि सरपंच एवं पंच गण कांग्रेस पार्टी के जिला ग्रामीण के पदाधिकारी गण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी सभी वरिष्ठ कांग्रेस जन जोन प्रभारी सेक्टर प्रभारी बूथ प्रभारी युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस एनएसयूआई किसान कांग्रेस सेवादल सभी कार्यकर्ता सामिल होंगे।
