पं. संतोष बने अब डॉ. संतोष ,डाक्टरेड की उपाधि से सम्मानित - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

पं. संतोष बने अब डॉ. संतोष ,डाक्टरेड की उपाधि से सम्मानित

 पं. संतोष बने अब  डॉ.  संतोष ,डाक्टरेड की उपाधि से सम्मानित




राजिम

कुंभ पावन नगरी राजिम के लिए अत्यंत गौरव का विषय है, कि विलक्षण प्रतिभा के धनी पं. संतोष शर्मा गोल्ड मेडलिस्ट ने 6 वर्षों तक कड़ा संघर्ष करते हुए शिक्षा जगत के सर्वोच्च पीएचडी उपाधि संस्कृत साहित्य जैसे कि्लष्ट विषय पर प्राप्त की है । पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर से 6 माह शोध कोर्स वर्क परीक्षा सफलता पूर्वक उत्तीर्ण करने के उपरांत अपना शोध कार्य डॉ. वेद प्रकाश मिश्र के सतत निर्देशन,डॉ.सत्येंद्रु शर्मा विभागाध्यक्ष शासकीय संस्कृत महाविद्यालय रायपुर के सह निर्देशन एवं डॉ.राघवेंद्र शर्मा प्राध्यापक शासकीय संस्कृत महाविद्यालय रायपुर के कुशल मार्गदर्शन में ऺनारद भक्ति सूत्र के संदर्भ में भागवत पुराण का अनुशीलन ॑ इस विषय पर गत दिवस डॉ. सी वी रामन् विश्वविद्यालय कोटा बिलासपुर के कुलसचिव द्वारा हस्ताक्षरित पीएचडी नोटिफिकेशन जारी की गई, जिसमें श्री संतोष शर्मा को डॉक्टरेट मानद उपाधि से अलंकृत किया गया ।



विदित हो कि संतोष शर्मा बचपन से ही असाधारण मेधा शक्ति से परिपूर्ण रहे । माध्यमिक शिक्षा से लेकर इंजीनियरिंग तक चाहे शिक्षा स्नातक से लेकर पीएचडी उपाधि तक लगातार वे प्रावीण्य सूची में बने रहे।

 सन् 2010 में संस्कृत विषय में पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर से सर्वोच्च अंक प्राप्त कर राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक लेकर गोल्ड मेडलिस्ट बने ।

आपने संस्कृत विषय के अलावा अंग्रेजी, हिंदी ,दर्शन एवं अर्थशास्त्र में भी पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय से एम.ए की डिग्रियां प्रावीण्यता  के साथ प्राप्त की है ।



आपके द्वारा मात्र 45 वर्ष की अवस्था में 40  वर्षीय अध्ययन एवं 23 वर्षीय अध्यापन काल का असाधारण समन्वय प्रस्तुत करना निःसंदेह शिक्षा जगत की भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होंगी

आप बहुमुखी प्रतिभा के रूप में

दूध सी चमकती महानदी, जैसे सुप्रसिद्ध मधुर भजनों के गायक, कुशल भागवतवक्ता, श्रेष्ठ उद्घोषक, विषय लेखक, ज्योतिष एवं वास्तु विद,आचार्य श्री राजीव लोचन मंदिर, मैकेनिकल इंजीनियर एवं वर्तमान में संस्कृत विषय के व्याख्याता के पद पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजिम में पदस्थ हैं।

आपके इस असाधारण उपलब्धि पर केवल राजिम नगर ही नहीं वरन् समूचे क्षेत्र मे हर्ष की लहर व्याप्त है । आपको डॉक्टर मानद उपाधि से सुशोभित पाकर धर्म साहित्य एवं शिक्षा जगत अभिभूत एवं गौरवान्वित है ।

बधाई प्रेषित करने वालों में विशेष रूप से डॉक्टर सत्येंद्रु शर्मा डॉ. राघवेंद्र शर्मा ,डॉ वेद प्रकाश मिश्र, डॉ. अनमोल शर्मा सहायक प्राध्यापक नई दिल्ली ,श्री एस के शर्मा ज्वाइन डायरेक्टर सी जी ई बी रायपुर , डॉ. प्रज्वल सोनी अभनपुर,श्री खिलावन सिंह कंवर प्राचार्य एवं समस्त स्टॉफ गण कन्या शाला राजिम ,श्री एल पी चतुर्वेदी व्याकरणाचार्य भिलाई, पंडित अर्जुन नयन तिवारी अध्यक्ष पंडित परिषद ज्योतिष भूषण पंडित ब्रह्म दत्त शास्त्री मित्र विनोद निंबेकर बिलासपुर, अनुज आलोक मिश्र,जय प्रकाश श्रीवास्तव दुर्ग,आत्मीय स्नेही परिवार कुटुम्ब एवं मित्र जन  शिष्य मंडल राजिम आदि हैं।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads