शिक्षक जगन्नाथ साहू का विदाई सम्मान,भावभीनी विदाई
शिक्षक जगन्नाथ साहू का विदाई सम्मान,भावभीनी विदाई
राजिम
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजिम के वरिष्ठ एवं विद्वान व्याख्याता श्री जगन्नाथ साहू जी का विदाई समारोह बड़े ही गरिमामय सादे स्वरूप मे मनाया गया, विदाई सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री साहू जी,सपत्नीक विराजमान थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पंचायत अध्यक्ष माननीया श्रीमती रेखा जितेंद्र सोनकर ने अपने उद्बोधन में कहा की शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता उनके द्वारा दिए गए ज्ञान प्रतिभा से संपूर्ण समाज ही नहीं वरन संपूर्ण राष्ट्र पुष्पित होता है, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में आदरणीया श्रीमती पदमा दुबे शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने कहा की श्री साहू जी एक ईमानदार, निष्ठावान एवं कर्म योगी शिक्षक है, उनका संपूर्ण जीवन शिक्षा के लिए समर्पित रहा है, विशिष्ट अतिथि सम्माननीया श्रीमती रोशनी गोस्वामी विधायक प्रतिनिधि ने उनकी साहित्यिक अभिरुचि की भूरी भूरी प्रशंसा की ,संस्था के प्राचार्य सम्माननीय कंवर जी ने कहा के परीक्षा जैसे संवेदनशील दायित्वों का बड़ी निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने की अद्भुत क्षमता श्री साहू जी में विद्यमान है, और उनका सेवानिवृत्त होना इस संस्था के लिए अपूरणीय क्षति है, विशिष्ट अतिथि पेंशनर समाज के अध्यक्ष वयोवृद्ध आदरणीय श्री भूषण सिंह वर्मा ने कहा कि गुरु शिष्य परंपरा की गौरवशाली परंपरा का निर्वहन श्री साहू जी के द्वारा किया गया है ,इस प्रकार बहुत से वक्ताओं ने श्री साहूजी के बारे में अपने विचार रखें स्वयं श्री जगन्नाथ साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं हमेशा संस्था के प्रति उत्तरदाई रहूंगा जब कभी भी संस्था को मेरी जरूरत होगी आधी रात को भी मैं तैयार रहूंगा । इस गरिमामय आयोजन में आदरणीय साहू जी को अभिनंदन पत्र समर्पित करते एवं मंच का संचालन करते हुए संस्था के व्याख्याता डॉ. संतोष शर्मा ने कहा की सत्य जिनका आचरण है विनम्र इनका स्वभाव है साहित्य जिनकी आत्मा है ऐसे हमारे श्री जगन्नाथ है ।
सभी मंचस्थ अतिथियों एवं स्टाफ गणों के द्वारा आदरणीय साहू जी को विभिन्न उपहार स्मृति चिन्ह भगवान राजीव लोचन की छाया चित्र, श्रीफल साल डायरी देकर सम्मानित किया गया ।इस भावपूर्ण मार्मिक बेला में मुख्य रूप से मंचस्थ अतिथियों के अलावा श्री चंद्रशेखर मिश्रा विकासखंड स्रोत समन्वयक फिंगेश्वर, श्री आर एल साहू जिला क्रीड़ा अधिकारी, श्री दिनेश ताम्रकार प्रधान पाठक कन्या माध्यमिक राजिम , व्याख्याता श्री के.के यदु ,श्री के आर साहू ,सुमंत कुमार ध्रुव, श्री भान सिंह साहू , श्री हीरालाल गिलहरे, श्री भगवान सिंह को राम, श्री किरीथराम निर्मलकर, श्रीमती पापिया दास, श्रीमती चेमिन साहू, श्रीमती अनुपमा ठाकुर ,श्रीमती केसर लता मिश्रा, कु.प्रांजलि गुप्ता ,श्री एस एन साव, श्री नरेंद्र साहू ,श्री ढालेंद्र साहू ,श्री संजय सोनी ,श्री धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, ईश्वर बघेल, कोमल पटेल एवं तिजिया यादव आदि उपस्थित थे ।
