आज का चिंतन(सुविचार) - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

आज का चिंतन(सुविचार)

🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃

💠 *Aaj_Ka_Vichar*💠

🎋 *..14-02-2021*..🎋


✍🏻महत्वपूर्ण यह नही कि आपकी उम्र क्या है, महत्वपूर्ण यह है कि आप किस उम्र की सोच रखते हो।

💐 *Brahma Kumaris* 💐

🌷 *σм ѕнαитι*🌷

🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃


♻🍁♻🍁♻🍁♻🍁♻

  💥 *विचार परिवर्तन*💥


✍🏻जीवन मे अकारण कुछ होता नहीं है, हमे अब कारण समझ में नहीं आ रहे हो, हम जिस योग्य है वह देने के लिए जिंदगी स्वयं को पुनर्निर्माण कर रही हो।

🌹 *σм ѕнαитι.*🌹

♻🍁♻🍁♻🍁♻🍁♻


🕊️🕊️🕊️🕊️🕊️🕊️🕊️🕊️🕊️🕊️
  ओम शंति
किसी से बदला लेने का नहीं अपितु स्वयं को बदल डालने का विचार ज्यादा श्रेष्ठ है। महत्वपूर्ण यह नहीं कि दूसरे आपको गलत कहते हैं अपितु यह है कि आप गलत नहीं करते हैं।*
     *बदले की आग दूसरों को कम, स्वयं को ज्यादा जलाती है। बदले की आग उस मसाल की तरह है जिसे दूसरों को खाक करने से पहले स्वयं को राख होना पड़ता है। इसीलिए सहनशीलता के शीतल जल से जितना जल्दी हो सके इस आग को भड़कने से रोकना ही बुद्धिमत्ता है।*
      *बदले की भावना केवल आपके  समय को ही नष्ट नहीं करती अपितु आपके स्वास्थ्य को भी नष्ट कर जाती है। अत: प्रयास जरूर करो मगर बदला लेने का नहीं अपितु स्वयं को बदल डालने का।*
        Om hanti
🕊️🕊️🕊️🕊️🕊️🕊️🕊️🕊️🕊️🕊️


🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚
*जिन्हें अपने अंदर कोई*
*"गलती" नजर नहीं आती..*
*उन्हें दूसरों के अंदर "गलतियों" के*
*अलावा कुछ नजर नहीं आता*

*अपने कर्मो को देखते रहना चाहिए*
*अपने कर्मो को सुधारते रहना चाहिए*

*बल्कि हम उल्टा करते हैं*
*दुसरो के कर्मो पर विचार करते हैं*
*और उन्हें सुधारने की सलाह देते रहते हैं*

*प्रातःकाल का समय भविष्य  चिन्तन के लिये*
*दिन का समय व्यवसाय घर के लिये*
*सायंकाल का समय*
*आत्म-निरीक्षण के लिए*
*नियत करना चाहिए*

*अगर आत्म-निरीक्षण में सुधार लाते रहेंगे तो अगला पूरा दिन हमेशा लाजवाब ही रहेगा*
     ओम शांति
🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚



🎡🎡🎡🎡🎡🎡🎡🎡🎡🎡
*जिन्दगी जख्मों से भरी है वक्त को मरहम बनाना सीख लो हारना तो है एक दिन मौत से फ़िलहाल जिंदगी को जीना सीख लो* 🔥🌿
🎡🎡🎡🎡🎡🎡🎡🎡🎡🎡
🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️
🌿🔥 *कहते हैं गम हर पल जिंदगी के साथ है लेकिन जिंदगी को खुशियों से दबाना सीख लो खुशियां बाँटोगे तो खुशियां मिलेंगी गम तो सोच से भी आ जायेगा* 🔥🌿
ओम शंति
🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️


*एक बेहतरीन जिंदगी जीने के लिए..* 
        *यह....* 
*स्वीकार करना जरुरी है*
              *कि......*
*जो कुछ भी👆🏻💫👭🏻👬🏼👫🏻👨‍👩‍👧‍👦🤝🏻हमारे🍱👔👚🏠🏬 पास है....*
*वो📱💻🕰️🛵🚲🚘 ही सबसे👌🏻 अच्छा है।।* 
 दो गज🚶🏻‍♀️😷🚶🏻‍♂️दूरी बहुत बहुत है जरूरी,  सुरक्षित रहे, स्वस्थ रहे, अपनों👭🏻👬🏼👫🏻👨‍👩‍👧‍👦🤝🏻के साथ मस्त रहे, अपना👩🏻💫👦🏻 खयाल रखें।                      शुभरात्री🌌


🙏 *ॐ शांति* 🙏

जैसे हमारे संकल्प वैसे ही हमारे *संस्कार* और वैसे ही *कर्म* होते हैं इसलिए किसी आदत को बदलना चाहते हो तो पहले संकल्पों को बदलो, संकल्प ही *बीज* है हर बोल, कर्म, व्यक्तित्व व भाग्य का...

🌸 सुप्रभात... 

💐💐 आपका दिन शुभ हो... 💐💐
🍁🦚🍁🦚🍁🦚🍁🦚🍁

अनमोल वचन :

भगवान कहते हैंः- हे मेरे प्यारे बच्चों,तुम्हें अमीर बनने, अमीरों सा खर्चीला जीवन बिताने की इच्छा ने ही असल में दुःखी बना रखा है,नहीं तो रोटी,कपडा,मकान तो है ही और फिर क्या चाहिए?अमीर लोग क्या धन होने के कारण आध -पाव अन्न के बदले दो- चार सेर खाते हैं ? क्या वो साढे तीन हाथ की जगह दस बीस हाथ जमीन पर सोते हैं? क्या वे रुपयों की गठरी लादे साथ लिए फिरते हैं ? खाते पीते,सोते उतनी ही जमीन पर ही हैं,फिर तुम्हारी उनकी स्थिति में क्या अंतर है ? हांँ, इतना जरूर है,उनमें धन का अभिमान है,अपने से बड़े अमीरों से ईर्ष्या है और तुम्हें धन की कमी का विषाद है और तुम अपने को दुःखी मानते हो,लेकिन दुःखी तो वे भी है क्योंकि वे भी अपनी स्थिति से संतुष्ट नहीं है...... 

🙏ओम् शांति🙏

🎈आपका दिन शुभ हो 🎈

🍁🦚🍁🦚🍁🦚🍁🦚🍁




♦️♦️♦️ रात्रि कहांनी ♦️♦️♦️


*👉🏿अपूर्व सुनो मधुर                                व्यवहार मौत का रास्ता बदल                     सकता है 🏵️

🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅

एक राजा था । उसने एक सपना देखा । सपने में उससे एक परोपकारी साधु कह रहा था कि , बेटा ! कल रात को तुम्हें एक विषैला सांप काटेगा और उसके काटने से तुम्हारी मृत्यु हो जाएगी । वह सर्प अमुक पेड़ की जड़ में रहता है । वह तुमसे पूर्व जन्म की शत्रुता का बदला लेना चाहता है । सुबह हुई । राजा सोकर उठा । और सपने की बात अपनी आत्मरक्षा के लिए क्या उपाय करना चाहिए ? इसे लेकर विचार करने लगा । सोचते - सोचते राजा इस निर्णय पर पहुंचा कि *मधुर व्यवहार से बढ़कर शत्रु को जीतने वाला और कोई हथियार इस पृथ्वी पर नही है ।* उसने सर्प के साथ मधुर व्यवहार करके उसका मन बदल देने का निश्चय किया । शाम होते ही राजा ने उस पेड़ की जड़ से लेकर अपनी शय्या तक फूलों का बिछौना बिछवा दिया , 

सुगन्धित जलों का छिड़काव करवाया , मीठे दूध के कटोरे जगह जगह रखवा दिये और सेवकों से कह दिया कि रात को जब सर्प निकले तो कोई उसे किसी प्रकार कष्ट पहुंचाने की कोशिश न करें । रात को सांप अपनी बांबी में से बाहर निकला और राजा के महल की तरफ चल दिया । वह जैसे आगे बढ़ता गया , अपने लिए की गई स्वागत व्यवस्था को देख देखकर आनन्दित होता गया । कोमल बिछौने पर लेटता हुआ मनभावनी सुगन्ध का रसास्वादन करता हुआ , जगह - जगह पर मीठा दूध पीता हुआ आगे बढ़ता था । इस तरह क्रोध के स्थान पर सन्तोष और प्रसन्नता के भाव उसमें बढ़ने लगे । जैसे - जैसे वह आगे चलता गया , वैसे ही वैसे उसका क्रोध कम होता गया । राजमहल में जब वह प्रवेश करने लगा तो देखा कि प्रहरी और द्वारपाल सशस्त्र खड़े हैं , परन्तु उसे जरा भी हानि पहुंचाने की चेष्टा नही करते । यह असाधारण सी लगने वाले दृश्य देखकर सांप के मन में स्नेह उमड़ आया । सद्व्यवहार , नम्रता , मधुरता के जादू ने उसे मंत्रमुग्ध कर लिया था । कहां वह राजा को काटने चला था , परन्तु अब उसके लिए अपना कार्य असंभव हो गया । हानि पहुंचाने के लिए आने वाले शत्रु के साथ जिसका ऐसा मधुर व्यवहार है , उस धर्मात्मा राजा को काटूं तो किस प्रकार काटूं ? यह प्रश्न के चलते वह दुविधा में पड़ गया । राजा के पलंग तक जाने तक सांप का निश्चय पूरी तरह से बदल गया । उधर समय से कुछ देर बाद सांप राजा के शयन कक्ष में पहुंचा । सांप ने राजा से कहा , राजन ! मैं तुम्हें काटकर अपने पूर्व जन्म का बदला चुकाने आया था , परन्तु तुम्हारे सौजन्य और सद्व्यवहार ने मुझे परास्त कर दिया । अब मैं तुम्हारा शत्रु नही मित्र हूं । मित्रता के उपहार स्वरूप अपनी बहुमूल्य मणि मैं तुम्हें दे रहा हूं । लो इसे अपने पास रखो । इतना कहकर और मणि राजा के सामने रखकर सांप चला गया ।


*_सारांश:- यह महज कहानी नही जीवन की सच्चाई है । अच्छा व्यवहार कठिन से कठिन कार्यो को सरल बनाने का माद्दा रखता है । यदि व्यक्ति व्यवहार कुशल है तो वो सब कुछ पा सकता है जो पाने की वो हार्दिक इच्छा रखता है । इसलिए दोस्तो चाहे दोस्त हो चाहे दुश्मन, अपने हो या पराये सब के साथ प्रैमपूर्वक और सरल व्यवहार करिए और अपने आप को अच्छा साबित कीजिए।।_*





🔹🔸🔹♦️🔵♦️🔹🔸🔹

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads