फलदार पौधे एवं श्रीफल भेंट कर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

फलदार पौधे एवं श्रीफल भेंट कर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

 फलदार पौधे एवं श्रीफल भेंट कर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस   


 

अभनपुर

                                  मानव कल्याण अधिकारी एवं भ्रष्टाचार निर्मूलन संगठन के प्रदेश प्रवक्ता एवं भाजपा मंडल खोरपा -महामंत्री नेहरू लाल साहू ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर फलदार पौधे एवं श्रीफल भेंट कर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अभनपुर के उल्बा में मनाया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत उल्बा के महिला पंच एवं विभिन्न समूहों के अध्यक्ष, सचिव एवं नारी शक्तियों का सम्मान करते हुए श्री नेहरू साहू ने कहा हमारा भारतवर्ष में नारी को देवी एवं शक्ति के स्वरूप मानकर पूजा किया जाता है।




 हमारी स्वाधीनता की लड़ाई में भी रानी लक्ष्मी बाई ,दुर्गावती जैसे वीरांगनाओं ने विदेशी अत्याचारों को कुचलने में कोई कसर कमी नहीं किया। आज प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। फलदार पौधे देकर उन्होंने फलदार वृक्ष से नारी शक्ति की तुलना करते हुए कहा कि जिस प्रकार फलदार वृक्ष छाया और फल दोनो  देता है उसी तरह  नारी समाज को अपनी छत्रछाया मेंअनुशासित ,संस्कृति , समाज का परवरिश करता है। साथी व परिवार के आर्थिक प्रगति में हिस्सा लेकर देश को समृद्ध बनाती है। ग्राम पंचायत के पंच शालिकराम साहू एवं श्रीमती अंबिका कोसले ने सभा को संबोधित करते हुए कहा नकारात्मक सोच समाज को अवनति की और लेकर जाता है । महिलाओं के प्रति सकारात्मक एवं रचनात्मक सोच  से ही महिला सशक्तिकरण संभव है। महिलाओं को संगठित एवं जागरूक कर देश को प्रगति की ओर ले कर जाना ही महिला सशक्तिकरण है। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे पंच कुमारी ध्रुव ,पुष्पा साहू, अंबिका कोसले, उतरा ओझा, शालिक राम  साहू, सुरेश सपहा,पुरन तारक , गुलाब साहू, जेठूराम तारक, एकता ग्राम संगठन के अध्यक्ष श्रीमती दमयंती साहू, सक्रिय महिला दिनेश्वरी साहू , श्रीमती लीला साहू, राजीम आनंत, शतरूपा धिवर, मेवा साहू, एवं मातृशक्ति।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads