रायपुर ग्रामीण की प्रथम बैठक एकात्म परिषर में रखी
रायपुर ग्रामीण की प्रथम बैठक एकात्म परिषर में रखी
भारतीय जनता पार्टी जिला रायपुर ग्रामीण की प्रथम बैठक एकात्म परिषर में रखी गयी जिसमे भाजपा प्रदेश सन्गठन से प्राप्त कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार कर आगामी कार्यक्रमो के विषय पर चर्चा की गयी।सङ्गठनात्मक कार्यो को लेकर व् बाकी मोर्चा प्रकोष्ठ के गठन को 15 मार्च तक पूर्ण रूप से गठित करने निर्देशित किया गया।अन्य विषयो पर मण्डल अध्यक्षो व् महामंत्रियो को सङ्गठनात्मक बिंदु पर कार्य करने का दिशा निर्देश जिला अध्यक्ष अभिनेष कश्यप ने दिया।
मुख्यवक्ता के रूप में प्रदेश महामन्त्री भूपेंद्र सिंग सवन्नि माननीय सांसद सुनील सोनी ने भी कार्यकर्ताओ को संगठित रहकर छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ने और केंद्र की नरेन्द्रमोदी सरकार के कार्यो को उपलब्धियों को बूथ स्तर तक पहुँचाने का कार्य करने की बात कही। पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू जी ने भी कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया और कहा की ये संघर्ष का समय है हमे मिलजुलकर इस अततयी सरकार को उखाड़ फेकना है और आने वाले चुनाव में पुनः भाजपा की सरकार बनानी है जिसके लिये इन बचे दिनों में कड़ा संघर्ष करना होगा जो सिर्फ कार्यकर्ताओ के बदौलत ही सम्भव है।उक्त अवसर पर जिला अध्यक्ष अभिनेष् कश्यप ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया अपने अध्यक्षीय में बैठक के सभी प्रमुख बिन्दुओ पर संक्षिप्त जानकारी देते हुए पार्टी हित में संघर्ष करने के लिये आव्हान किया।
प्रहलाद रजक सन्गठन प्रभारी ने भी उपस्थित समस्त पधाधिकारियो से बिंदुवार जानकारी लिया।।
अंत में मुख्यवक्ता श्री सवन्नि ने कार्यकर्ताओ के बूथ स्तर तक केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ को प्रचारित कर आम जनता तक पहुचांने की बात कही ।सन्गठन में बूथ स्तर पर मण्डलों में साल में होने वाले 6 प्रमुख कार्यकर्मो को गंभीरता से आयोजित करने के दिशा निर्देश दिए।
महामन्त्री श्याम नारंग ने भी सम्बोधित किया मंच संचालन महामन्त्री अनिल अग्रवाल ने किया । पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर गुलाब टिकरिहा ने समस्त अतिथियों व् कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त किया।
इस बैठक में विशेष रूप से चंद्रकली वर्मा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, किसान मोर्चा के प्रदेश महामन्त्री युधिष्ठिर चन्द्राकर ,जिला उपाध्यक्ष संतोष शुक्ला,छोटेलाल सोनकर, श्री मति नंदिनी साहू,दिनेश चन्द्राकर,महेश नायक,जिला मंत्री दीपक बैस ,उत्पल साहू,कोषाध्यक्ष राम पंजवानी,सह कोषाध्यक्ष अरविन्द ठाकुर,हृदय राम साहू,महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री संगीता शर्मा,प्रचार मंत्री सुनील प्रसाद,सह प्रभारी इंद्रकुमार साहू,जिला ग्रामीणसोसल मिडिया सह प्रभारी वरुण राठी,कार्यालय मंत्री बुद्धेश्वर वर्मा ,महिला मोर्चा अध्यक्ष सोना वर्मा ,महामन्त्री चेतना गुप्ता ,जिला पंचायत सदस्य खेमराज कोसले,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेस साहू,अनु सूचित जाती मोर्चा जिला महामन्त्री लौटन गिलहरे अभनपुर मण्डल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,खोरपा मण्डल अध्यक्ष पारस साहू,चंपारण मण्डल अध्यक्ष नारायण यादव,नयापारा अध्यक्ष उमेश यादव,महामन्त्री सूरज लाल साहू,डॉक्टर मनीष साहू,दीपक दीवान,दुलारी चतुर्वेदानी,डॉक्टर निमाई विश्वास, आदि प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

