*नारधा में कोविड 19को देखते हुए किया गया सैनिटाइजर का छिड़काव*
*नारधा में कोविड 19को देखते हुए किया गया सैनिटाइजर का छिड़काव*
राजेंद्र साहू / मगरलोड
कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए ग्राम पंचायत डूमरपाली के आश्रित ग्राम नारधा में गली मोहल्लों में सैनिटाइजर का छिड़काव ग्राम विकास समिति द्वारा किया गया।
निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर कोरोना की टीका लगाने के लिए अपील किया
एवं लोगों से आपस में दो मीटर की दूरी बनाए रखें, एक जगह पर जमा होकर भीड़ न लगाए, दीवारों पर न टिके, छीकने खासने पर मुंह को हाथो या रूमाल से ढके, , दो गज दूरी - मास्क है जरूरी, साबुन से नियमित हाथ धुलाई, खुद रहे सुरक्षित और दूसरों को भी कोरोना वायरस से बचाए, खांसी और बुखार होने पर किसी के संपर्क में ना आए, बार-बार अपने आंख नाक या मुंह को न छुए, सार्वजनिक स्थानों पर न थूके, सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहे. इस अभियान को सफल बनाने में गांव ग्राम विकास समिति एवम् के सरपंच पंचगन एवं लोगों का भरपूर सहयोग रहा
