आधा दर्जन लुटेरों ने श्रमिक के घर मे घुसकर की लूटपाट *सांकरा जैन मंदिर मोहल्ले की घटना* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

आधा दर्जन लुटेरों ने श्रमिक के घर मे घुसकर की लूटपाट *सांकरा जैन मंदिर मोहल्ले की घटना*

 आधा दर्जन लुटेरों ने श्रमिक के घर मे घुसकर की लूटपाट





 *सांकरा जैन मंदिर मोहल्ले की घटना*

 


 सुरेन्द्र जैन/धरसीवां

लॉक डाउन में भी अब लुटेरो ने अपना आतंक मचाने की शुरुआत कर दी है मंगलबार की देर शाम आधा दर्जन लुटेरों ने सांकरा जैन मंदिर मोहल्ले में एक श्रमिक के घर घुसकर चाकू की नोक पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए।

   जानकारी के मुताबिक जैन मंदिर मोहल्ले में किराए के रूम में रहने वाला श्रमिक जयप्रकाश मंगलवार की शाम फेक्ट्री से काम कर रूम पर वापस आया और भोजन बना रहा था तभी अचानक सात आठ लुटेरे उसके रूम में घुस आए और श्रमिक का मोबाइल एवं रुपयों का पर्स उठाकर ले जाने लगे विरोध करने पर लुटेरों ने उसे चाकू दिखाकर मारपीट की ओर नगदी व मोबाइल लूटकर फरार हो गए।

    लूट के शिकार जयप्रकाश के अनुसार लुटेरे लोकल के ही थे जो आपस मे एक दूसरे का नाम लेकर बातचीत कर रहे थे

    घटना की सूचना पर पुलिस का 112 वाहन मौके पर पहुचा इसके बाद जयप्रकाश ने पुलिस चौकी सिलतरा में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads