0 भाजपा नेता एवं पदाधिकारियों की नाम सूची जारी। - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

0 भाजपा नेता एवं पदाधिकारियों की नाम सूची जारी।

 टूलकिट मामले में भाजपा के प्रमुख नेताओं के नेतृत्व में विभिन्न थाना व चौकी में धरना प्रदर्शन



0 भाजपा नेता एवं पदाधिकारियों की नाम सूची जारी।


गरियाबंद

 जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी के सामने भाजपा के प्रमुख नेताओं के नेतृत्व में पांच की संख्या में कांग्रेस के टूलकिट मामले को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर गिरफ्तारी की मांग करेंगे।  


भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्णयानुसार कांग्रेस पार्टी के टूलकिट के उजागर होने पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के खिलाफ अनावश्यक एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध में जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी के सामने भाजपा के प्रमुख नेताओं के नेतृत्व में पांच की संख्या में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए 24 मई सोमवार को तीन से पांच बजे तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा।


उन्होने बताया कि गरियाबंद जिला प्रभारी राकेश यादव की अनुमति पर विभिन्न थाना एवं चौकी के सामने धरना प्रदर्शन को लेकर भाजपा के प्रमुख नेताओं के साथ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के नाम सूची जारी किए गए हैं, जो धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे। 


थाना छुरा में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद चंदूलाल साहू के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किए जाएंगे, जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष खोमन चंद्राकर, भाजपा जिला मंत्री चिरंजीव देवांगन, मंडल अध्यक्ष पीलूराम यादव, उपाध्यक्ष दिनेश सचदेव होंगे। 


इसी तरह थाना राजिम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश यादव, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राहुल सेन, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अंजू नायक, मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा। 


थाना पांडुका में राजिम विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर, जिला कार्यसमिति सदस्य प्रीतम सिन्हा, मंडल अध्यक्ष संदीप पांडे, मंडल महामंत्री किशन बंसोड़ शामिल होंगे। 


वहीं थाना फिंगेश्वर में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू, वरिष्ठ नेता भागवत हरित, प्रदेश संयोजक नमामि गंगे अशोक राजपूत, नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यादव, मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल सोनकर होंगे। 


थाना गरियाबंद में मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, जिला कार्यसमिति सदस्य अनूप भोंसले, आशीष शर्मा, पुष्पक देवांगन, प्रकाश यादव शामिल होंगे। 


थाना पीपरछेड़ी में प्रदेश कार्यकारिणी अल्पसंख्यक मोर्चा अब्दुल गफ्फार मेमन, मंडल महामंत्री ईश्वर वर्मा, काजुराम चक्रधारी, ढालचंद ध्रुव, दीपेश दीवान होंगे। 


इसी तरह बिन्द्रानवागढ़ में जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, जिला संयोजक आईटी सेल सागर मयानी, पूर्व मंडल महामंत्री दसरू राम सिन्हा, अजय रोहरा, मोतीराम कोमर्रा शामिल होंगे। 


थाना मैनपुर में जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, मंडल महामंत्री मनोहर बघेल, जिला संयोजक आरटीआई सेल रूपेश साहू, महेश कश्यप। 


वहीं जुगाड़ में मंडल अध्यक्ष गोहरापदर गुरुनारायण तिवारी, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा योगीराज कश्यप, मंडल महामंत्री तानसिंह मांझी, सुमेर सिंग, बूथ अध्यक्ष हरिशंकर सिन्हा होंगे। 


इंदागांव में पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी, जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा, पुस्तम कपिल, रूपसिंग बस्तिहा, हरीश मांझी। 


इसी तरह अमलीपदर में प्रदेश उपाध्यक्ष अजजा मोर्चा भागीरथी मांझी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा बोधन नायक, वरिष्ठ नेता विनय पांडे, जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ संजय दुबे, जनपद सदस्य निर्भय सिंह ठाकुर होंगे।


वहीं थाना देवभोग में बिन्द्रानवागढ़ विधायक डमरूधर पुजारी, जिला मंत्री सूर्यमन यादव, जिला अध्यक्ष अजा मोर्चा चंद्रशेखर सोनवानी, जिला मंत्री ख़िरलाल नागेश, मंडल अध्यक्ष लुद्रास साहू धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads