राजिम विधायक अमितेश शुक्ल टीकाकरण के लिए विधायक मद से दिया दो करोड़ रुपये - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

राजिम विधायक अमितेश शुक्ल टीकाकरण के लिए विधायक मद से दिया दो करोड़ रुपये

राजिम विधायक अमितेश शुक्ल टीकाकरण के लिए  विधायक मद से दिया दो करोड़ रुपये



राजिम(गरियाबंद)

मिली जानकारी अनुसार छग प्रथम पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री व राजीम विधायक ने छग में बड़े पैमाने पर कोरोना माहमारी से सुरक्षा के लिये अपने विधायक निधि से दो करोड़ रुपया को 1 मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को लगने वाले कोई टीकाकरण के लिए दिया गया है।

 आपको बता दें कि जिस प्रकार सन 1964 के समय जब अकाल पड़ा उस समय इसी तरह गंभीर परिस्थिति थी। तब श्रद्धेय श्री पंडित श्यामाचरण जी शुक्ला सिकासेर बांध बनवा कर पूरे राजिम विधानसभा में किसानों के लिए भागीरथी प्रयास कर नहरों का जाल बिछाया जो आज पर्यंत तक हमारी जीवन रेखा का जीविकोपार्जन है जिसके वजह से भैया श्यामाचरण जी शुक्ला को आज भी याद किया जाता है आज की वर्तमान परिस्थिति ही वैसे ही गंभीर जानलेवा हो गया है जो हमारे जीवन पर बन  आई है।

  राजिम क्षेत्र के परिवार के सदस्य के रूप में आम जनता भाई बहनों के लिए भागीरथी प्रयास विधायक अमितेश शुक्ला जी ने किया है यह टीकाकरण 18 वर्ष के युवाओं के लिए निशुल्क रहेगा जो 1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के ऊपर वालों को वैक्सिंग लगाना है इसके लिए विधायक अमितेश शुक्ला ने अपने विधानसभा के परिवार के सदस्यों के लिए जीवन रक्षक वैक्सिंग टीकाकरण खासकर 18 वर्ष के ऊपर युवाओं के लिए दो करोड़ रुपिया मुख्यमंत्री सहायता कोष में अपनी विधायक निधि फंड को निशुल्क टीकाकरण के लिए दिया गया है आपको सभी लोगों को मालूम हो गया होगा कि अमितेश शुक्ला जी ने लगातार इस करो ना काल में अपने क्षेत्र के जिलाधीश अधिकारी स्वास्थ्य विभाग नगरी निकाय एवं पंचायत विभाग को दिशा निर्देश आम जनता के सुविधा के लिए निर्देशित करते आ रहे हैं ताकि क्षेत्र के जनता को कोई परेशानी ना हो और जिले के एवं विधानसभा के  ब्लॉक स्तर जिला स्तर बूथ स्तर में मोबाइल द्वारा चर्चा कर क्षेत्र के हाल-चाल दुख सुख को पूछते रहते हैं इसी कड़ी में शुक्ला जी ने अपने 3 माह का वेतन और एंबुलेंस शव वाहन और 300 बिस्तर का कोविड-19 सेंटर ऑक्सीजन बेड के लिए खोलने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल जी से अनुशंसा करा कर जिले के विधानसभा के आम जनता को इस महामारी के बचाव के लिए युद्ध स्तर भागीरथी  प्रयास किए और हमेशा भगवान राजीवलोचन मां महामाया एवं क्षेत्र के सभी ग्राम देवी देवताओं से इस महामारी से बचाव के लिए प्रार्थना करते हैं बता दें कि इस वर्ष के विधायक निधि दो करोड़ रुपिया  2021_ 22 के फंड को मुख्यमंत्री सहायता कोष में राजिम विधानसभा के लिए दे दिया गया है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads