गोबरा नवापारा नगर में जनप्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों की उदासीनता, राहगीरों को उठाना पड़ रहा जोखिम - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

गोबरा नवापारा नगर में जनप्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों की उदासीनता, राहगीरों को उठाना पड़ रहा जोखिम

  गोबरा नवापारा नगर में जनप्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों की उदासीनता, राहगीरों को उठाना पड़ रहा जोखिम




गोबरा नवापारा नगर


यू तो नगर के विकास में जनप्रतिनिधियों औऱ विभागीय अधिकारियों की विशेष योगदान रहता हैं। जिससे नगर की रौनकता बढ़ता है। पर जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी ही जनता की सुरक्षा व निर्माण कार्यों के प्रति उदासीन रहे तो जनता को जोखिम उठाना पड़ता है।



यही स्थिति गोबरा नवापारा नगर  का है जो रेलवे विभाग द्वारा रेललाइन की पटरी उखाड़े जाने के बाद राहगीरों और नगर के आम जनता को जोखिम उठाना पड़ रहा हैं।



नगर के दिन भर व्यस्त रहने वाले सड़क नवापारा नगर के बस स्टैंड से राजिम की ओर वार्ड 2 पर रेलवे पटरी उखड़ने के बाद न ही जनप्रतिनिधियों की नजर पड़ रहा है और न ही नगरपालिका के अधिकारियों के साथ रेलवे के अधिकारियों की जो अब यह स्थल जोखिम भरा खतरनाक साबित होता नजर आता हैं । आज से दो दिन पूर्व ट्रेक्टर में लदे लोहे के नांगर उखड़े सड़क पर गिरने से बाल बाल बचे राहगीर। और अक्सर लोगो को मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहनों को लड़खड़ाते देखा जा सकता हैं। पर जिम्मेदार अधिकारी की उदासीनता इस ओर देखा जा सकता है।हर दिन इस जगह पर लोग गिरते व टकराते नजर आता है। पर जनप्रतिनिधियों के साथ ही जिम्मेवार अधिकारियों द्वारा इस इस स्थल को नजरअंदाज किया जा रहा है। पर कभी भी यहां अनहोनी घटना होने की संभावना अक्सर बना रहता हैं।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads