मनोहर साहू को पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया याद
मनोहर साहू को पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया याद
अभनपुर
विगत 30 अप्रेल 2021 को कांग्रेस के अतिवरिष्ठ व विधायक जी के अत्यंत नजदीकी कार्यकर्ता,जनपद सदस्य (क्षेत्र क्र.16) व सभापति (राजस्व समिति) जो जीवन पर्यंत पार्टी को मजबूती प्रदान करते रहे, ऐसे कार्यकर्ताओं के हितैषी श्री मनोहर लाल साहू जी कोरोना संक्रमण के कारण हम सब को छोड़कर हमेशा के लिए चले गए।
श्री मनोहर साहू जी सरल स्वभाव,स्प्ष्टतावादी,ईमानदार व अपने कार्य के प्रति जवाबदार, लगनशील, कठिन परिश्रमी थे।अपने भरे पूरे परिवार व हम सब को छोड़ कर अचानक इस तरह चले जाने से पूरा अभनपुर क्षेत्र शोक संतप्त है। यह ग्राम,क्षेत्र,परिवार,समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री टिकेन्द्र बघेल,अध्यक्ष श्री भोला सोनवनी, अनु.जाति प्रकोष्ठ कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष श्री पन्ना लाल नवरंगे,nsui के विधानसभा अध्यक्ष श्री जयवर्धन बघेल,,महामंत्री श्री फतीस साहू,जनपद उपाध्यक्ष श्री राजू बारले,जनपद सदस्य प्रतिनिधि मनमोहन कुर्रे,सतनामी समाज के वरिष्ठ श्री हरिराम भट्ट,श्री मनमोहन कोशल,श्री हेमंत कुर्रे,श्री दया राम जांगड़े,राधेश्याम बंजारे,दिलीप बारले, सीता राम गिलहरे,गुहा राम बघेल ,श्री मेला राम डाण्डे श्री राकेश बघेल, सतनाम सेना के अध्यक्ष दीपक कोशरिया,प्रगतिशील सतनामी समाज के युवा अध्यक्ष श्री प्रमोद मंडल,श्रीमती धनेश्वरी डांडे, उषा चतुर्वेदी,रोशनी कोशले, शिलेश्वरी गायकवाड़,अनिता डहरिया ने गहरा शोक-संवेदना व्यक्त करते हुए शांति की कामना की है।
आज ग्राम के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व.श्री मनोहर साहू जी के दुःखद निधन पर गहरी संवेदना के साथ श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये कैंडल जलाकर ब्लाक सेवादल अभनपुर के मुख्यसंगठक व गौठान समिति के अध्यक्ष श्री हीराचंद रात्रे की उपस्थिति में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पितकर कामना किये की उनकी आत्मा को प्रभु शांति प्रदान करे व परिवारजन को संबल दे।
इस अवसर पर राम प्रसाद बंदे,डेरहु राम तारक,रोमन तारक तामेश्वर रात्रे,गौकरण दास,नंद कुमार तारक, कुमार तारक,रेशम बन्दे,पुखराज रात्रे,मया राम यादव,मनोहर रात्रे,शोभा राम साहू सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

