शराब के नसे में भाई को मारा थप्पड़,गिरने से हुई मौत,छोटे भाई पर हत्या का मामला दर्ज,मगरलोड के धनबुड़ा गांव की घटना
शराब के नसे में भाई को मारा थप्पड़,गिरने से हुई मौत,छोटे भाई पर हत्या का मामला दर्ज,मगरलोड के धनबुड़ा गांव की घटना
राजेंद्र साहू /मगरलोड
मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम धनबुड़ा में शराब के नशे में धुत गाली गलौज कर रहे भाई को थप्पड़ मारने से जमीन पर सिर के बल गिरने से लहूलुहान हो गया अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी भाई के खिलाफ धारा 302 पंजीबद्ध कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी एसआई सुभाष लाल ने बताया कि मंगलवार को ग्राम धनबुड़ा निवासी लाभा नेताम शराब के नशे में धुत अपने भाई कुशल नेताम के घर के सामने गाली गलौज कर रहा था।परिजन झगड़ा न बढ़े करके लाभा को वहां से ले जा रहे थे। तभी लाभा और गाली देने लगा तो उनके भाई कुशल नेताम ने नशे में धूत लाभा को थप्पड़ मार दिया।
जिससे लाभा नीचे सीसी रोड में सिर के बल गिर गया।गिरने से सिर व मुँह से खून निकलने लगा।परिजनों ने 108 एम्बुलेंस से ईलाज के लिए शासकीय अस्पताल मगरलोड ले गए।जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने घटना के लिए कुशल नेताम को जिम्मेदार मानते हुए उसके विरूद्ध धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
