पेट्रोल 100 रुपए लीटर होने पर काटा केक ईंधन के बढ़ते दामों के विरुद्ध मैदान में उतरी महिलासेना* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

पेट्रोल 100 रुपए लीटर होने पर काटा केक ईंधन के बढ़ते दामों के विरुद्ध मैदान में उतरी महिलासेना*

*शिवसेना का अनोखा विरोध प्रदर्शन,



 पेट्रोल 100 रुपए लीटर होने पर काटा केक ईंधन के बढ़ते दामों के विरुद्ध मैदान में उतरी महिलासेना*






रायपुर 

राजधानी सहित प्रदेश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ शिवसेना की महिला इकाई महिला सेना भी मैदान में उतर चुकी है। महिला सेना ने आज केक काटकर अनोखा विरोध दर्ज कराया। बता दें बढ़ते ईंधन की कीमतों के खिलाफ शिवसेना का प्रदर्शन पहले से जारी है। अब विरोध प्रदर्शन की अगली कड़ी में महिला इकाई महिला सेना भी सामने आ गई है। आज महिला सेना द्वारा देवेंद्र नगर में विरोध दर्ज कराया गया। नेत्री कोमल तिवारी और शोना साहू के नेतृत्व में महिला सेना ने विरोध प्रदर्शन किया। राजधानी में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर होने पर महिला सेना ने केक काटकर प्रदर्शन और नारेबाजी की।



 महिला सेना जिलाध्यक्ष कोमल तिवारी ने कहा कि बढ़ते ईंधन के दामों से आम जनता की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। खाद्य तेल से लेकर एलपीजी और ईंधन की कीमतें बढ़ गई है। केंद्र सरकार को इसे जितना जल्दी हो सके कम करना होगा। जिला उपाध्यक्ष शोना साहू ने कहा कि बढ़ती महंगाई से केवल आम जनता ही परेशान है। नेताओं को बढ़ती महंगाई की फिक्र नहीं है।



 बता दें शिवसेना की तरह महिला सेना ने भी विरोध प्रदर्शन का बिगुल फूंक दिया है, साथ ही यह भी कहा है कि महंगाई कम नहीं होती है तो अगली बार प्रदर्शन और तेज होगा। इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से महिला सेना जिलाध्यक्ष कोमल तिवारी, जिला उपाध्यक्ष शोना साहू, शिवसेना जिलाध्यक्ष शशांक देशमुख, एच एन सिंह पलिवार, संजय नाग, माधवी महानंद, निधि सिंग, अम्बिका यादव, प्रेमा यादव, लता साहू, बबिता सोना, माला तांडी, कल्पना बंगाली, रुक्मणि साहू, लीना रॉय, सीमा तांडी, सूरज साहू, राहुल सोनवानी, हिमांशु शर्मा, संतोष मार्कण्डे, बल्लू जांगड़े, प्रकाश यादव, विक्की निर्मलकर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads