ग्राम बेलटुकरी में रक्तदान शिविर का आयोजन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

ग्राम बेलटुकरी में रक्तदान शिविर का आयोजन

ग्राम बेलटुकरी में रक्तदान शिविर का आयोजन



राजिम

पतंजलि युवा भारत के बैनर तले रक्तदान शिविर का आयोजन समीपस्थ ग्राम बेलटुकरी में संपन्न हुआ और यहां के तथा आसपास के गांव से युवा वर्ग बढ़ चढ़कर भाग लिया। सिटी ब्लड बैंक रायपुर युवा संगठन ग्राम बिल्कुल निःशुल्क और पतंजलि युवा भारत सब के समग्र प्रयास से यह आयोजन संपन्न हुआ।

भानु प्रताप साहू सह राज्य प्रभारी पतंजलि युवा भारत छत्तीसगढ़ ने बताया कि यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में प्रतिवर्ष 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में हम करते हैं 2017 से इसका आयोजन प्रतिवर्ष हो रहा है। पिछले वर्ष हमने लगभग 1100 से यूनिट ब्लड डोनेट करवाया था ।लगातार 5 वर्षो से  रक्तदान शिविर संपन्न हो रहा है । इसी क्रम में ग्राम बेलटुकरी तहसील राजिम जिला गरियाबंद से युवा संगठन के विशेष सहयोग से एवं आसपास गांव के युवा बड़े उत्साहित होकर इस आयोजन में भाग लिया । युवा साथियों के माध्यम से रक्तदान का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। हमारी इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आसपास के युवा साथियों का ब्लड ग्रुप डाटा हमारे पास उपलब्ध हो और हम समाज में जरूरतमंद को रक्त दान देकर उनके जीवन बचाने में सहायक बन सके । हमारा उद्देश्य रक्तदान किसी को जीवनदान दे, हमारा जीवन किसी के काम आ जाए। इनसे बड़ा सौभाग्य की बात और क्या हो सकती है। युवा संगठन के प्रमुख आदरणीय जितेंद्र साहू जी का कहना है कि हम राजनीति से दूर होकर सभी युवा एक होकर अपने गांव के विकास, समाज हित में अगर प्रयास करते हैं तो यह कार्य सराहनीय रहेगा । और सार्थक रहेगा युवा संगठन के प्रमुख भाई मोनू साहू जी प्रकाश साहू जी का कहना है जो  संगठन आज बनी है हम प्रयास करेंगे और अपने गांव का नाम पूरे जिले में आगे लाएंगे।

डॉ चंद्रशेखर हरित  संरक्षक भारत स्वाभिमान गरियाबंद, डॉक्टर युगल किशोर साहू जिला कार्यकारिणी सदस्य, श्री टोकेश  बौद्धिक प्रमुख जिला गरियाबंद श्री हरीश चंद्र साहू दरोगा, गजाधर प्रसाद साह ,घनश्याम साहू ,पुनीत राम साहू ,तुकाराम तारक, डाक्टर दिनेश कश्यप, डॉ तोरण ,डॉक्टर बंगाली, डॉ प्रदीप चौहान ,लोकनाथ साहू , गणमान्य  उपस्थित थे।

युवा साथियों में  प्रीतम साहू  ,ओंकार साहू ,नूतन तारक, मोहित साहू, प्रवीण साहू ,मुन्ना तारक ,करण साहू ,सोनू तारक, अनिल साहू, खिलेश साहू, फलींद्र साहू ,हितेश साहू ,उमेश साहू, कमलेश साहू ,नीतीश कुमार,अमन देवांगन, एवं सैकड़ों युवाओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और शानदार संपन्न करवाया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads