थाना उपनिरीक्षक विजय साहू को महिलामोर्चा के टीम में राखी बांधी -उपस्थित सभी थाना स्टाफ का किया गया तिलक चन्दन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

थाना उपनिरीक्षक विजय साहू को महिलामोर्चा के टीम में राखी बांधी -उपस्थित सभी थाना स्टाफ का किया गया तिलक चन्दन

 गोबरा नवापारा थाना के पुलिस जवानों की कलाइयों पर भाजपा महिला मोर्चा की बहनों ने राखी बांधी



थाना उपनिरीक्षक विजय साहू  को महिलामोर्चा के टीम में राखी बांधी

-उपस्थित सभी थाना स्टाफ का किया गया तिलक चन्दन




गोबरा नवापारा नगर

गोबरा नवापारा भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्री मति तनु मिश्रा के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा मंडल की समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयो के नेतृत्व में रक्षाबंधन का कार्यक्रम मनाया गया। भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष श्री मति तनु मिश्रा ने बताया कि भारतीय शास्त्रों में रक्षाबंधन पर्व की प्राचीन परंपरा के अनुसार रक्षाबंधन का त्योहार सावन माह की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है।गोबरा नवापारा मण्डल भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा देश समाज एवं गोबरा नवापारा की जनता की रक्षा में हमेशा तत्पर रहने वाले पुलिस जवानों को थाना गोबरा नवापारा पहुंचकर भाइयों को तिलक लगाकर राखी बांध कर राखी का त्योहार मनाया। गोबरा नवापारा थाना स्टाफ में मौजूद सभी आरक्षक, प्रधान आरक्षक, उप निरीक्षक,सहायक उपनिरीक्षक साथ ही महिला आरक्षको के भी रक्षा का सूत्र बांधा गया ।थाना गोबरा नवापारा के उप निरीक्षक विजय लाल साहू ,प्रधान आरक्षक प्रवीण प्रधान, प्रधान आरक्षक मोहम्मद कय्यूम, प्रधान आरक्षक मिलू राम साहू, प्रधान आरक्षक दामोदर साहू, आरक्षक मनीष पटेल ,खिलेश्वर साहू, उमेश चतुर्वेदानी, राघवेंद्र ठाकुर, महिला आरक्षक निम्मी साहू, आरक्षक गिरिजा चंद्राकर, सैनिक हेमलाल पीआरओ सिन्हा को बारी बारी से महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष तनु मिश्रा, साधना सौरज प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, धनवती साहू, नीता धीवर महिला मोर्चा महामंत्री, संतोषी कंसारी मंत्री, किरण सोनी, हर्षा कंसारी,गुड्डी कंसारी मीडिया प्रभारी सहित मंडल अध्यक्ष श्री उमेश यादव महामंत्री नवल साहू की उपस्थिति में रक्षा सूत्र बांधने का कार्यक्रम पूर्ण कराया गया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads