राष्ट्रीय शैक्षिक उपलब्धि सर्वेक्षण जिले के ब्लॉक लीडर व जिला परियोजना राजीव गांधी शिक्षा मिशन कार्यालय, रायपुर में एक बैठक का हुआ आयोजन
राष्ट्रीय शैक्षिक उपलब्धि सर्वेक्षण जिले के ब्लॉक लीडर व जिला परियोजना राजीव गांधी शिक्षा मिशन कार्यालय, रायपुर में एक बैठक का हुआ आयोजन
आरंग
बच्चों के सीखने व समझने के प्रतिफल का आंकलन समय समय पर होना जरूरी होता है।सन 2017 में इसी को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय शैक्षिक उपलब्धि सर्वेक्षण(NAS) किया गया था।इसके द्वारा यह पता लगाने की कोशिश की गई थी कि स्कूलों में अध्ययनरत 9 से 14 वर्ष तक के बच्चों की समझ किस स्तर की है।इसके लिए एक राष्ट्रीय स्तर के प्रश्नपत्र का निर्माण किया गया था जिन्हें omr शीट पर गोले पर सही उत्तर को भरकर हल करना था। अब उसी के क्रम को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय शैक्षिक उपलब्धि सर्वेक्षण 2021 का पुनः आयोजन होना है। इसके सन्दर्भ में रायपुर जिले के चारो ब्लॉक के पी. एल. सी लीडर व जिला परियोजना समंवयक् श्री अरुण शर्मा जी, रायपुर ने राजीव गांधी शिक्षा मिशन कार्यालय, रायपुर में एक बैठक का आयोजन किया , जिसमें श्री बृजेंद्र तिवारी धरसीवा,श्रीमती शीला गुरु गोस्वामी आरंग,श्रीमती रीता मण्डल रायपुर , श्री विवेक सोनी ,व श्री दुष्यंत सोनी तिलदा व अन्य शामिल हुए। इस मीटिंग में NAS के सन्दर्भ में जिले स्तर पर किये जाने वाले कार्ययोजना पर चर्चा, सुझाव व रणनीति बनाई गई। विभिन्न ब्लॉक मे सभी स्कूलों मे बच्चों को इसकी तैयारी कराने हेतु शिक्षको को प्रेरित करने की बात की गयी। श्री अरुण शर्मा जी ने कार्यक्रम का जोर- शोर से प्रचार प्रसार व जानकारी परक बनाने पर जोर दिया।DMC श्री पटले जी भी इस बैठक में उपस्थित थे।उन्होंने भी इस परीक्षा की तैयारी पर प्रकाश डाला।
