*शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला चेरिया में छात्रों के स्वागत एवं वृक्षारोपण कर मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला चेरिया में छात्रों के स्वागत एवं वृक्षारोपण कर मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव*

 *शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला चेरिया में छात्रों के स्वागत एवं वृक्षारोपण कर मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव* 



 अभनपुर

शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला चेरिया, संकुल केंद्र कुर्रू , अभनपुर में कोरोना संक्रमण के लंबे अंतराल पश्चात शासन के निर्देशानुसार कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। 

    मुख्य अतिथि जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री राजू बारले, अध्यक्षता श्री संतोष साहू -सरपंच , विशिष्ट अतिथि श्री बल्ला तिवारी- पूर्व सरपंच, विशेष अतिथि श्री आशाराम टंडन- अध्यक्ष  शाला प्रबंधन एवं विकास समिति, कल्याण साहू उपस्थित थे। 



     अतिथियों के द्वारा विद्यार्थियों का चंदन लगाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। विद्यार्थियों को कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए पढ़ाई के प्रति ध्यान देने हेतु विशेष दिशा निर्देश दिए ।

    

     सभी अतिथियों द्वारा शाला परिसर में  पौधारोपण किया गया। तथा बच्चों को इसके उपयोगिता के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में श्रीमती सावित्री शुक्ला- प्रधान पाठक , शिक्षक श्री लक्ष्मीनारायण शुक्ला, रवि चंद्राकर, बसंत दीवान, झनेन्द्र  निर्मलकर, श्रीमती लक्ष्मी ठाकुर, श्रीमती सुनीता दीवान, दिव्या साहू, सोनसाय तारक की उपस्थिति रही।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads