अंगना मा शिक्षा कार्यशाला- संकुल केंद्र मेघा में आयोजित
अंगना मा शिक्षा कार्यशाला- संकुल केंद्र मेघा में आयोजित
राजेन्द्र साहू/मगरलोड
मगरलोड विकासखंड के संकुल केंद्र मेघा में में माताओं व बच्चों में अनिवार्य शिक्षा का अलख जगाने व उन्मुखीकरण के अंतर्गत अंगना म शिक्षा एक नई पहल का शुभारंभ किया गया है जिसके तहत प्राथमिक शाला से पूर्व बच्चों को उनकी माताओं के माध्यम से मूलभूत जानकारी प्रदान करना साथ ही खेल खेल में घर में उपलब्ध सामग्री के माध्यम से बच्चों को शिक्षा देना है जिससे बच्चे प्राथमिक शाला में आसानी से सीख सके। यह एक स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम है जिससे बच्चों को स्कूल जाने से पहले शिक्षा के लिए तैयार करना है। बच्चों के मूल्यांकन करने एक सपोर्ट कार्ड तैयार किया गया है।
जिसमें माताओं के सहयोग से बच्चों द्वारा किए गए क्रियाकलाप के सही अथवा गलत होने पर चिन्ह अंकित किया जाता है। शारीरिक व क्रियात्मक विकास के अंतर्गत चित्र में रंग भरना, कागज को मोड़कर विभिन्ना आकृति बनाना, सामाजिक व भावनात्मक विकास के अंतर्गत बेझिझक बातचीत करते हुए स्वयं के नाम व पता को बता पाना स्वयं को स्वच्छ रखना, बच्चों के बौद्घिक विकास के अंतर्गत वस्तुओं के वर्गीकरण कर पाना, छोटा बड़ा में अंतर कर पाना, भाषा विकास के अंतर्गत अक्षर पहचान, कहानी-कविता सुनाना, चित्र देखकर बता पाना, गणित विकास के अंतर्गत मौखिक जोड़ घटाव, अंकों की पहचान कर पाना आदि शामिल है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि माताएं बच्चों की प्रथम गुरु होती हैं। आपका घर प्रथम पाठशाला है। इस संबंध में प्रशिक्षण कार्य संपन्न में किया गया जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं शिक्षक एचडी साहू, एसके साहू रोमन नीलू चंद्राकर, ओमिन यादव, संतोषी छबीला इंद्रावती नेमीन, नीतू , किशनी अशोक, एवं रेड क्रॉस काउंसलर अवध राम साहू का भरपूर सहयोग रहा।

