अटल विहार कालोनी आरंग में नारी शक्ति मण्डली की ओर से "विश्व मित्रता दिवस पर ग्रीन डे"
अटल विहार कालोनी आरंग में नारी शक्ति मण्डली की ओर से "विश्व मित्रता दिवस पर ग्रीन डे"
आरंग
अटल विहार कालोनी आरंग में नारी शक्ति मण्डली की ओर से विश्व मित्रता दिवस के उपलक्ष में " ग्रीन डे " धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम माँ सरस्वती ज्ञान की देवी के छाया चित्र पर पूजा अर्चना व रोली- गुलाल के साथ श्री दीपक चन्द्राकर के कर कमल व अटल विहार विकास समिति के अध्यक्ष संजय चन्द्राकर, हरमन बघेल, हरीश दीवान,विष्णु साहू,कृष्ण कांत साहू,महिला शक्ति व सभी के उपस्थिति मेंं सम्पन्न हुई।
श्री दीपक चन्द्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा नारी शक्ति के इस आयोजन पर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं देता हूँ, तथा एक परिवार व मित्रतापूर्ण वातावरण हमारी संस्कृति व परम्परा का प्रतीक है इस परम्परा को प्रति वर्ष मनाने प्रेरणा दी।
कार्यक्रम मेंं कुर्सी दौड़ नन्हे बच्चों, युवक-युवतियों, षुरुषो व महिलाओं का आयोजित हुई।नीबूं दौड़ नारी शक्ति,नृत्य आदि भी प्रतियोगिता हुई।जिसमें जिन्होंने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया उन्हें नारी शक्ति मण्डली की ओर से प्रथम , द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कार भी प्रदान की गई।
विश्व मित्रता दिवस के उपलक्ष मेंं "ग्रीन डे पर्व"पर ग्रीन क्वीन का खिताब श्रीमती माला देवांगन ने हासिल की।
इसी क्रम में विशेष पुरस्कार के रुप में नारी शक्ति की ओर से साहित्यकार, रचनाकार,श्री हरमन कुमार बघेल को कविता रचनाकार पुरस्कार, श्री संजय चन्द्राकर को निःस्वार्थ सेवा भाव कार्य का पुरस्कार व श्री कृष्ण कांत साहू पर्यावरण संरक्षण, सुरक्षा पुरस्कार दिया गया।
इस कार्यक्रम में कालोनी के समस्त नारी शक्ति समूह की अध्यक्षा त्रिवेणी चन्द्राकर कार्यकारिणी पदाधिकारी खुशबू गुप्ता, माला देवांगन हिरौदी दीवान, व सदस्य कालोनी की मातायें ,बहने ,व युवराम साहू,विष्णु साहू,संतोष गुप्ता,राकेश देवांगन, चन्द्र शेखर साहू, रितेश कश्यप व बहुत से लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की सफलता हेतु अध्यक्ष संजय चन्द्राकर ने नारी शक्ति व सभी का आभार प्रर्दशन किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती तृप्ति शर्मा व श्री हरमन बघेल ने किया।


