मतदाता सूची से आधार लिंक कर डिजिटलीकरण किया जाए- नेहरू लाल साहू - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

मतदाता सूची से आधार लिंक कर डिजिटलीकरण किया जाए- नेहरू लाल साहू

 मतदाता सूची से आधार लिंक कर डिजिटलीकरण किया जाए- नेहरू लाल साहू



अभनपुर

मानव कल्याण अधिकार  एवं  भ्रष्टाचार निर्मूलन संगठन के प्रदेश प्रवक्ता एवं भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री नेहरू लाल साहू के नेतृत्व में मतदान प्रणाली को डिजिटल करने मुख्य निर्वाचन अधिकारी छ. ग. के नाम अनुविभागीय अधिकारी अभनपुर को ज्ञापन सौंपा गया। श्री नेहरू लाल साहू ने लोकतंत्र में मतदान की भूमिका को स्पष्ट करते हुए कहा आज वर्तमान समय में , व्यापार, शिक्षा ,शासकीय एवं अर्ध शासकीय संस्थानों का डिजिटलीकरण हो चुका है। ऐसे में भारत में मतदान प्रणाली की पारदर्शिता के लिए मतदान प्रणाली का डिजिटल होना अत्यंत आवश्यक है। देश में प्रत्येक छोटे बड़े चुनाव में फर्जी एवं मतदान के पारदर्शिता को लेकर न्यायालयों में असंख्य मामले को लेकर जनप्रतिनिधि जनता न्यायालय का दरवाजा खटखटाने पर  मजबूर हो जाता है। ऐसे में निष्पक्ष एवं विश्वसनीय तथा हाई तकनीक मतदान प्रणाली की आवश्यकता भारतीय जनता को होने लगा है।  मतदाता सूची को आधार लिंक कर मतदान प्रणाली में सुधार करने की आवश्यकता है। प्रदेश सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों में कई लोगों का दो या अधिक जगह पर मतदाता सूची में नाम है। जिससे वह राजनीतिक अवसर का लाभ लेते हुए अवसर की मतदान करता है जो लोकतंत्र को प्रभावित करती है। इसीलिए मतदाता सूची से आधार कार्ड लिंक करने पर पूरे देश में मतदाताओं की एक निश्चित संख्या प्राप्त होगा एवं दो से अधिक जगहों पर मतदाता सूची में नाम होने की स्थिति में व्यक्ति किसी एक जगह का चयन कर अपनी स्थिति स्पष्ट करेगा। मंडल अध्यक्ष अभनपुर एवं अधिवक्ता अनिल अग्रवाल जी ने कहां एक बहुमूल्य मत से देश की भविष्य निर्धारित होता है । ऐसे में कोई भी चुनाव हो चाहे वह लोकसभा ,विधानसभा ,पंचायत या सहकारिता का हो आधार लिंक होने से एक राष्ट्र एक मतदाता सूची के  सैवधानिक उद्देश्यों की प्राप्ति होगी। आधार लिंक होने से देश में मतदाताओं की स्पष्ट संख्या का निर्धारण करने में सरलता होगा। और फर्जी लोगों के नाम मतदाता सूची से कट जाएगा।  मतदान प्रणाली का डिजिटल होने से मतदान से लेकऱ परिणाम घोषित करने में सरलता और पारदर्शिता होगा। जो भारतीय लोकतंत्र के लिए अति आवश्यक है। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे रायपुर जिला ग्रामीण के संयोजक- राघवेंद्र साहू (बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ) मंडल अध्यक्ष  खोरपा -पारस मणि साहू ,कोषाध्यक्ष -अनिल साहू किसान मोर्चा अध्यक्ष- हरीशचंद्र साहू, बैसाखू राम साहू, मनीष रिगरी, विजय साहू, राजा साहू ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads