शासकीय कार्यालयो में कोरोना नियम को भूले और किये जा रहे सैकड़ों की भीड़,न मुह में मास्क औऱ न ही सोशल डिस्टेंस आखिर कैसे नही बढ़ेगी कोरोना संक्रमण
शासकीय कार्यालयो में कोरोना नियम को भूले और किये जा रहे सैकड़ों की भीड़,न मुह में मास्क औऱ न ही सोशल डिस्टेंस आखिर कैसे नही बढ़ेगी कोरोना संक्रमण
अभनपुर
एक ओर जहां कोरोना काल मे बिछुड़े परिवार को भूले नही और जिनके घर पर यह घटना हुई है वह नियमो को पालन करते आ रहे है। वही एक समय था कि अधिकारियों द्वारा लोगो को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंस का बखूबी से पालन कराते थे औऱ जुर्माना भी वसूलते थे । पर लगातार तीसरी लहर की आशंका के चलते शासन मुह में मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंस का पालन करने का नियम जारी किए गए है।
पर अभनपुर का एक ऐसा शासकीय कार्यालय है जहां नियमो को दरकिनार करते कोरोना नियमो को भूले।
आपको बता दे कि राज्य सरकार द्वारा चिटफंड कंपनी से रुपये वापस दिए जाने का आस्वासन के चलते फिर एक बार दस्तावेज जमा करने व रुपये वापस दिलवाने लोगो को आस्वस्त किया है। साथ ही दस्तावेज जमा करने की तिथि 02 अगस्त से 6 अगस्त की तिथि जारी किए है। पर जमा करने वाले स्थल में लोगो को देखा गया कि न मुह में मास्क हैं और न ही सोशल डिस्टेंस । अब ऐसी स्थिति रही तो कोरोना संक्रमण बढ़ेगी नही तो और क्या होगा।
वही लोगो को देखा गया चिटफंड कंपनी से रुपये वापस पाने के चक्कर मे भुखे प्यासे लाइन में लगकर इंतजार करते रहे और स्थल पर न ही पंडाल लगाया गयाहै और न ही पानी की व्यवस्था। वही स्थल पर पूरे नियमो को भूले आखिर इसकी खबर व कार्यवाही आखिर कौन करेगा,साथ ही कोरोना संक्रमण बढ़ने पर आखिर जवाबदेही किसकी होगी शासन की व जनता की। आखिर आम जनता ही के ऊपर कार्यवाही गाज गिरेगी???




