मिनीमाता के पुन्यतिथि पर भाजपा मंडल ने किया वृक्षारोपण - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

मिनीमाता के पुन्यतिथि पर भाजपा मंडल ने किया वृक्षारोपण

 मिनीमाता के पुन्यतिथि पर भाजपा मंडल ने  किया वृक्षारोपण



आरंग

छत्तीसगढ़ के प्रथम महिला सांसद ममता मयी मां मिनीमाता के पुन्य तिथि पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल आरंग  ने ग्राम अकोलीकला (भाऊ) एवं भोथली, में 50, छायादार पौधा का  वृक्षारोपण  किया गया मिनी माता अविभाजित मध्य प्रदेश मे प्रथम महिला सांसद  रही सांसद बनते ही उन्होंने पुरे भारत मे महिलाओ की सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया और महिलाओ के विकास हित पर अनेक विश्वसनीय कार्य किए।मिनीमाता जी का बचपन का नाम  मीनाक्षी देवी था ममता मयी मां मिनीमाता सामाजिक उत्थान नारी सशक्तिकरण गरीबी उन्मूलन जैसे  कई अनेकानेक सराहनीय काम किए और अपने पुरे जीवन महिलाओ के प्रति सामाजिक उत्थान पर अपना जीवन समर्पित कर दिया। मिनीमाता अलग छत्तीसगढ के प्रथम स्वप्नदृष्टा भी रही है मां मिनीमाता सदैव अपने जीवन पर्यंत छत्तीसगढ के हित पर समर्पित रहा।

 उक्त कार्यक्रम में  भाजपा मंडल आरंग के महामंत्री श्री देवनाथ साहू जी,भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला रायपुर के कार्यकारिणी सदस्य श्री बेदराम खुटे जी,भाजपा अनु.जाति मोर्चा मंडल आरंग के अध्यक्ष श्री आकुश सिंह भारद्वाज जी, भाजपा अनु. जाति मोर्चा के मंडल महामंत्री श्री लेमन खांडे जी किसान मोर्चा के सदस्य श्री गिरधर साहू जी,भाजपा अनु.जाति मोर्चा के मिडिया प्रभारी देवेन्द्र कुरै जी शक्ति केन्द्र प्रभारी दीनदयाल कुरै जी नोमेश सेन सहित उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads