*मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत आवेदन प्रस्तुत करने वाले युवाओं का लिया जाएगा साक्षात्कार,जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत आवेदन प्रस्तुत करने वाले युवाओं का लिया जाएगा साक्षात्कार,जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में*

 *टास्कफोर्स समिति की बैठक 10 अगस्त को*

*मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत आवेदन प्रस्तुत करने वाले युवाओं का लिया जाएगा साक्षात्कार,जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में*



जितेंद्र महमल्ला /धमतरी 

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत वर्ष 2021-22 में मिले प्रकरणों के निराकरण के लिए कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा की अध्यक्षता में आगामी 10 अगस्त को टास्कफोर्स समिति की बैठक आहूत गई है। सुबह साढ़े दस बजे से कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 66 स्थित जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत आवेदन प्रस्तुत करनले वालों का साक्षात्कार लिया जाएगा। महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने आवेदकों को साक्षात्कार में नियत समय पर उपस्थित होने कहा है। साफ तौर पर कहा गया है कि अनुपस्थित रहने की स्थिति में प्रकरण पर विचार करना संभव नहीं होगा, जिसकी जवाबदारी आवेदक की होगी। आवेदकों को कोरोना अनुकूल व्यवहार जैसे मास्क लगाकर और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए साक्षात्कार में उपस्थित होने कहा गया है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads