नकली खाद पर पुलिस द्वारा दंडनात्मक कार्य वाही करने के लिये थाना प्रभारी को दिये ज्ञापन पर कार्य वाही की मांग - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

नकली खाद पर पुलिस द्वारा दंडनात्मक कार्य वाही करने के लिये थाना प्रभारी को दिये ज्ञापन पर कार्य वाही की मांग

 नकली खाद पर पुलिस द्वारा दंडनात्मक कार्य वाही करने के लिये थाना प्रभारी को दिये ज्ञापन पर कार्य वाही की मांग



जयलाल प्रजापति/नगरी

भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश ,विकास खंड कुरुद जिला धमतरी की बैठक  पुराना मंडी प्रांगण कुरूद मे संपन्न हुआ ।बैठक मे पिछले सप्ताह परखंदा ग्राम मे पकडे गये नकली खाद पर पुलिस द्वारा दंडनात्मक कार्य वाही करने के लिये थाना प्रभारी को दिये ज्ञापन पर कार्य वाही , कोरोना की तीसरी लहर से बचाव हेतु ग्राम-ग्राम मे सहायता समिति बना कर कोरोना वारियर्स तैयार करना , हरियाली अमावस्या 8अगस्त को पौधारोपण महाअभियान ग्राम समितियों द्वारा    करना । जिसमे प्रत्येक किसान परिवार 5 फलदार पौधे अपने खेत के मेड ,बाडी मे लगाये तथा  खुले स्थान पर छायादार, पेड़ पीपल, बरगद, नीम आदि लगाने ,तथा कुरूद विकासखंड समिति का पुनर्गठन करने  खंड सम्मेलन 13 अगस्त दिन शुक्रवार को दोप. 12  बजे से करने का निर्णय लिया गया ।बैठक पश्चात पुलिस थाना पहुंच कर नकली खाद के व्यापारी पर कार्यवाही की जानकारी ली गई  ।जिस पर कृषि विभाग द्वारा आज तक कोई  जांच कार्यवाही रिपोर्ट थाना प्रभारी को नहीं  देने की बात कही ।इस पर किसानों ने रोष प्रकट करते हुए ,शीघ्र,कार्यवाही कर अपराधियों को सजा देने की मांग की ।विभाग द्वारा शीघ्र कार्यवाही न होने या मामले पर लिपापोती करने पर उग्र आंदोलन  करने का निर्णय लिया गया ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads