छत्तीसगढ़ पर्यटन स्थल घटारानी में नल तीन दिनों से बंद पड़ा यात्रीगण नाले के पानी पीने को हुए मजबूर लोगों के स्वास्थ्य के साथ हो रहा खिलवाड़
छत्तीसगढ़ पर्यटन स्थल घटारानी में नल तीन दिनों से बंद पड़ा यात्रीगण नाले के पानी पीने को हुए मजबूर लोगों के स्वास्थ्य के साथ हो रहा खिलवाड़
तेजस्वी/यादव
छत्तीसगढ़ पर्यटन स्थल घटारानी में पीने के पानी की किल्लत एक माह से हो रही है घटारानी व्यापार वासी के सदस्य योगेश्वर साहु ने बताया पिछले एक माह से छत्तीसगढ़ पर्यटन स्थल घटारानी में पीने के पानी लिए यात्रियों को भटकना पड़ रहा है नल सुखा पड़ा है। इस सम्बन्ध में घटारानी विकास समिति के कुछ सदस्यों को योगेश्वर साहु ने अवगत कराया सावन का महीना चल रहा है कावारिया बोल बम का नारा लगाते हुए मां घटारानी का दरबार पहुंच रहे है ,नल बंद होने के कारण यात्रियों को नाले का पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है जो स्वास्थ्य के लिए घातक है।
समिति के कुछ सदस्य ने इस तरह जवाब दिया हम दुकान वाले यात्रियों का ठेका नहीं लिए वे स्वयं पानी लेकर आए दुकान वाले पैसा कमा रहे हम उन्हें पिने के पानी नहीं दे सकते इस बात को लेकर राजिम से मां घटारानी के दर्शन के लिए आये श्रद्धालु श्री झाला राम देवांगन समिति के सदस्य को जवाब दिया और कहा पानी की समस्या का समाधान करना घटारानी विकास समिति का काम है, यात्रियों को पिने के पानी लिए भटकना पड़ रहा है।
नाले के पानी के लिए मजबूर हैं लोगों के स्वास्थ्य के साथ हो रहा खिलवाड़ बोर बार बार खराब हो रहा है तो नया मशीन लागावे माता के दरबार में पैसे की कमी नहीं है सौचालय खराब पड़ा है पिने के लिए पानी उपलब्ध नहीं है लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है मैं झाला राम देवांगन राजिम से योगेश्वर साहु के बातों का समर्थन करता हूं कहीं ना कहीं लोगों के भलाई के लिए कार्य कर रहे हैं घटारानी विकास समिति दुकान वाले के पिछे पड़ने के बजाय घटारानी मंदिर परिसर के विकास कार्यों पर ध्यान दें।
