डॉक्टर राधाकृष्णन की जयंती में गुरुजनों का सम्मान कर शिक्षा दिवस मनाया
डॉक्टर राधाकृष्णन की जयंती में गुरुजनों का सम्मान कर शिक्षा दिवस मनाया
अभनपुर
डॉक्टर राधाकृष्णन सर्वपल्ली एक महान नेता, दार्शनिक और आधुनिक भारत के शिक्षक थे ।साथ ही उन्होंने 1954 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। सन् 1965 में डॉक्टर राधाकृष्णन सर्वपल्ली भारत के दूसरे राष्ट्रपति बने। देशवासियों द्वारा 5 सितंबर को जन्मदिन मनाया जाता था । तब से अब तक उनका जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
भाजपा खोरपा मंडल अध्यक्ष-पारस मणि साहू के निवास में शिक्षक दिवस मनाया गया। भारतीय परंपरा के अनुरूप गुरु गोविंद के रूप में अपने गुरुजनों का तिलक, आरती ,पुष्प-माल्य पहनाकर साल एवं श्रीफल भेंट कर गुरु पूजा किया गया। गुरु पूजा में सेवानिवृत्त शिक्षक के साथ क्षेत्र के शिक्षा का कमान संभाल रहे गुरुजन भी उपस्थित रहे। जिसमें श्री बी आर साहू (परसदा) श्री मनरखन लाल साहू ( जुलूम) श्री नेतराम वर्मा (जुलूम) श्री रामकृष्ण निषाद (रवेली) श्री आर एस गजपाल (जुलूम) श्री टिकेश्वर गजपाल (रायपुर )। भाजपा मंडल महामंत्री- नेहरू लाल साहू ने शिक्षक दिवस के अवसर पर अंचल में गुरुजनों के द्वारा शिक्षक सृजन एवं सामाजिक गतिविधियों में विशेष योगदान को याद करते हुए इनके द्वारा की गई उपलब्धियों को प्रशंसा किया। ये शिक्षक ऐसे हैं जिन्होंने केवल शिक्षा के लिए नहीं बल्कि समाज कल्याण ,अंचल एवं गरीब परिवार के बच्चों को पढ़ाकर काबिल और कामयाब बनाया। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे मंडल अध्यक्ष पारस मणि साहू, महामंत्री नेहरू लाल साहू, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के मंडल संयोजक - रामकुमार साहू ,भगवान वर्मा, धनसिंग साहू एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

