भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के स्काउट गाइड रोवर रेंजर इसका उत्तर गार्डन राज्य अलंकरण समारोह
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के स्काउट गाइड रोवर रेंजर इसका उत्तर गार्डन राज्य अलंकरण समारोह
अभनपुर
विगत दिनों राजभवन में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के स्काउट गाइड रोवर रेंजर इसका उत्तर गार्डन राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर दीपक कुमार ध्रुवंशी का सम्मान माननीया राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके द्वारा किया गया । इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के अध्यक्ष एवं स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह जी, राज्य मुख्य आयुक्त एवं संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर जी, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश अग्रवाल जी उपाध्यक्ष एवं संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साह जी उपस्थित रहे ।
दीपक कुमार ध्रुवंशी ने बताया कि इस राज्य पुरस्कार में पूरे छत्तीसगढ़ से दो स्काउटर एवं दो गाइडर का चयन किया गया ।
राज्य पुरस्कार हेतु इनके 29 वर्ष के स्काउटिंग जीवन की उपलब्धि को देखते हुए इन्हें इस पुरस्कार से नवाजा गया । स्वयं विद्यार्थी जीवन में सन 1982 स्काउट जीवन की शुरुआत की 1997 में प्रथम राज्यपाल पुरस्कार राज्यपाल माननीय भाई महावीर मध्य प्रदेश से प्राप्त किए । स्काउटिंग के लिए ही सन् 1999 में महामहिम राष्ट्रपति माननीय श्री के आर नारायण जी के द्वारा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया । 2001 को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल महोदय माननीय दिनेश नंदन सहाय द्वारा राज्यपाल पुरस्कार से नवाजा गया । वर्तमान में शासकीय प्राथमिक शाला बिरोदा में पदस्थ होने के पश्चात स्काउट गाइड गतिविधि को प्राथमिक स्तर में पुनः शुरू कर अब तक 45 बच्चों को स्काउटिंग के सर्वोच्च पुरस्कार राष्ट्रीय पुरस्कार गोल्डन एरो हेतु पुरस्कृत होने में सफल मार्गदर्शन दिए हैं एवं वर्तमान में रायपुर जिले ही नहीं अपितु संपूर्ण छत्तीसगढ़ में प्राथमिक शाला में कब बुलबुल के रूप में संचालित स्काउट गाइड गतिविधियों को संचालित करने हेतु यथासंभव मार्गदर्शन कर रहे हैं ।
यह सब मुमकिन हुआ *आदरणीय श्री सुरेश शुक्ला जी जिला मुख्य आयुक्त जिला संघ रायपुर* के कुशल नेतृत्व के कारण ।इस उपलब्धि के लिए जिला संघ के अध्यक्ष श्री जी स्वामी जी ,श्री अशोक नारायण बंजारा जी जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर एवं जिला स्काउट ,सर्व श्री उपाध्यक्ष श्री अजय तिवारी जी, श्री एल. डी. दुबे जी, श्री समीर नाथ जी, श्री राजीव गुप्ता जी, श्रीमती गायत्री सिंह जी, श्रीमती गौसिया अहमद खान जी ,श्री मृत्युंजय शुक्ला जी जिला सचिव जिला संघ रायपुर ,श्री मनोज कुमार वर्मा जिला संगठन आयुक्त स्काउट, श्रीमती अभिलाषा शुक्ला जी जिला संगठन आयुक्त गाइड ,सुश्री शाहिना परवीन जी जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड , सर्वश्री विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री संजयपुरी गोस्वामी जी धरसीवां श्री बी एल देवांगन जी तिल्दा, श्री एम मीजं जी अभनपुर ,श्री डी एस चौहान जी आरंग , श्री रोहित वर्मा जी विकासखंड सचिव आरंग ,श्री मुकेश बोरकर जी विकासखंड सचिव धरसीवा दुर्गा लहरी विकासखंड तिल्दा श्री दीपक ध्रुवंशी जी विकासखंड अभनपुर पूरे जिला संघ परिवार ने सभी को बधाई व शुभकामनाएं संदेश प्रेषित किए हैं ।
