*गोदावरी इस्पात का कोरोना समर वीर से सम्मानित -सेवा सुगन्धम* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*गोदावरी इस्पात का कोरोना समर वीर से सम्मानित -सेवा सुगन्धम*

 *गोदावरी इस्पात का कोरोना समर वीर से सम्मानित -सेवा सुगन्धम*      



       सुरेन्द्र जैन/ धरसींवा

सेवा सुगन्धम सामाजिक जनकल्याण समिति द्वारा गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमि.सिलतरा  के कार्यकारी निदेशक अभिषेक अग्रवाल का अभिनन्दन एवं आभार व्यक्त करते हुये उन्हें कोरोना समर वीर सम्मान से सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर विवेक अग्रवाल ,(मुख्य कार्यकारी अधिकारी) मंसूर अली (सहायक उपाध्यछ एच आर एवं प्रशासन) योगिता रावत (प्रबन्धक)उपस्थित थे । साथ ही सयंत्र में कार्यरत अलग अलग छेत्र में कोरोना काल में अपनी जान जोखिम में डालकर सेवा देने वाले  51 कोरोना योद्धाओ का सम्मान  प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया । सेवा सुगन्धम के संस्थापक टिकेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि  ओद्योगिक छेत्र सिलतरा में  लॉक डाउन के दौरान कम्पनी द्वारा  आस पास के  ग्रामो में सेनेटाइज़ , भोजन , आक्सीजन,दवाइयां , आदि कई छेत्रो में बहुमूल्य योग दान रहा । साथ ही कम्पनी में कोरोना काल में कोरोनाे से प्रभावित् लोगो का सयंत्र द्वारा इलाज कराया गया ।  इसी कार्य से प्रभवित होकर समिति के सदस्यों द्वारा अभिषेक अग्रवाल एवं उनकी टीम का सम्मान करने का निर्णय लिया गया । सयंत्र के कार्यकारी निदेशक अभिषेक अग्रवाल ने  बताया कि कोरोना के दूसरे चरण में सयंत्र में कार्यरत सभी श्रमिको को कोरोना से बचने के लिए सभी लोगो को मास्क ,सेनेटाइजर, व् शोसल डिस्टेंसिग  के बारे में निरन्तर जागरूक करते रहे है । साथ ही आस पास के गांवों में जरूरत मन्दो को सहायता पहुचाने हम सतत प्रयास करते रहे है। यह सब कार्य  को जमीनी स्तर पर करने वाले मेरे सभी अधिकारी एवं कर्मचारियो जिन्होंने कोरोना काल में सेवाएं दी उ सभी को हृदय से नमन करते हुए सेवा सुगन्धम के संस्थापक टिकेन्द्र उपाध्याय ,एवं राजेन्द्र पांडेय ,आशीष उपाध्याय और पुरे टीम को जनहित कार्य के लिए बधाई दी । उक्त कार्यक्रम में कोरोना काल में सेवा देने वाले सैकड़ो लोग उपस्थित थे ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads