चौबीस घण्टे के अंदर चौरी का पर्दाफाश,आरोपी गिरफ्तार
चौबीस घण्टे के अंदर चौरी का पर्दाफाश,आरोपी गिरफ्तार
सुरेन्द्र जैन / धरसीवां
खरोरा पुलिस ने एक चौरी का चौबीस घण्टे के अंदर पर्दाफाश करने में सफलता अर्जित की है और सामान सहित आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक खरोरा पुलिस थाना अन्तर्गत ग्राम सारागांव के कम्प्यूटर दुकान मे चोरी के आरोपी को महज कुछ घंटो मे पकड़कर पुलिस ने जहाँ आरोपीयों को जेल की हवा खिलायी वहीं आरोपियों से चोरी की गयी समान जप्त किया ।
प्रार्थी जीतेन्द्र पटेल निवासी सारागॉव ने दिनांक 5/9/21को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उनके सरागॉव स्थित कंप्यूटर दूकान से दिनांक 4/9/21को रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा 5 नग कम्प्यूटर मॉनिटर, की बोर्ड, माउस चोरी कर ले गया है के सिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस चोरी के आरोपी के पतासाजी मे जुट गयी जिसके परिणाम भी निकले चोरी के अपराध के कुछ घंटो के बाद ही दिनांक 5/9/21को आरोपी
(1)सूरज सेन पिता ललित सेन उम्र 19वर्ष निवासी सारागॉव थाना खरोरा
(2)आकाश धीवर पिता सहदेव उम्र 20वर्ष निवासी सारागांव थाना खरोरा के कब्जे से चोरी की गयीं कम्युटर मॉनिटर 5नग, माउस, की बोर्ड बरामद कर जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
