*शासकीय उच्च प्राथमिक शाला चेरिया मे हर्षोल्लास से मनाया विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*शासकीय उच्च प्राथमिक शाला चेरिया मे हर्षोल्लास से मनाया विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस*

 *शासकीय उच्च प्राथमिक शाला चेरिया मे हर्षोल्लास से मनाया विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस* 



अभनपुर 


शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक चेरिया के विद्यार्थियों ने गुरूजनों के हाथों  केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया।



कार्यक्रम की शुरुआत सर्वपल्ली डाॅ. राधाकृष्णन एवं माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना कर किया गया। विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम मे   जानकी साहू, खुशी साहू, कामनी साहू ,मंजू पाल, ईषा चतुर्वेदी, कुमकुम चतुर्वेदी, निखिल पाल, अन्य बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दिए।



कार्यक्रम मे प्रधान पाठिका श्रीमती सावित्री शुक्ला, उच्च श्रेणी शिक्षक श्री लक्ष्मीनारायण शुक्ला, शिक्षक श्री बसंत कुमार दीवान, श्रीमती लक्ष्मी ठाकुर, श्रीमती सुनीता दीवान, श्री रवि चंद्राकर, श्री जे के निर्मलकर, दिव्या साहू, उर्वशी साहू को श्रीफल,डायरी,पेन देकर सम्मानित किया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads