*भामाशाह साहू सद्भाव समिति द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*भामाशाह साहू सद्भाव समिति द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान*

 *भामाशाह साहू सद्भाव समिति द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान*



गोबरा नवापारा नगर

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जयंती को शिक्षक दिवस पर्व के रूप में मनाया गया। भामाशाह साहू सद्भाव समिति नवापारा राजिम के द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षक श्री घनश्याम साहू,श्री मकसूदन राम साहू श्री श्रीराम सोन, श्री मानिक राम साहू,श्री लाला  राम साहू श्री बहुर राम साहू को श्रीफल तथा वस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छाया चित्र में अतिथियों के कर-कमलों  गुलाल बंदन पूजन कर किया गया । अपने अतिथि उद्बबोधन में श्री श्रीराम सोन ने कहा कि शिक्षक हमेशा अपने जीवन में सब कुछ न्यौछावर कर देते है,श्री मकसूदन राम साहू ने गुरु शिष्य का महत्व बताए ।श्री मानिक राम साहू ने कहा कि किसी भी जयंती में उन महान व्यक्तियों के जीवन,त्याग व समर्पण को याद कर अपने जीवन में अपनाए ।महापुरुषों की आदर्शो को हमेशा याद रखना चाहिए ।श्री रविशंकर साहू ने कहा कि महान व्यक्तियों के जीवन से सीखना चाहिए । श्री खीया राम साहू ने कहा कि गुरू हमेशा महान होता है,गुरु का स्थान ब्रम्हा,विष्णु व महेश से भी बढ़कर है। श्री डेरहू राम साहू ने कहा कि डॉ राधाकृष्णन ने बताया कि सीखना जीवन भर रहता है ,वह हर समय सिखता है । अध्यक्षीय उद्बोधन में मोहन लाल मानिकपन के द्वारा विश्व शांति,विश्व एकता की भावना पर बल दिया गया । कार्यक्रम का संचालन श्री कोमल सिंह  साहू के द्वारा किया गया । आभार प्रदर्शन  दिनेश कुमार साहू ने किया ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads