डी डी कालोनी आरंग की महिलाओं के द्वारा तीज महोत्सव - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

डी डी कालोनी आरंग की महिलाओं के द्वारा तीज महोत्सव

 डी डी कालोनी आरंग की महिलाओं के द्वारा तीज महोत्सव



आरंग

डी डी कालोनी आरंग की महिलाओं के द्वारा तीज महोत्सव उल्लासमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।       







          तीज महोत्सव का शुभारंभ श्रीमती साधना सिंह अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। प्रतियोगिता के अंतर्गत कुर्सी दौड़ में प्रथम श्रीमती माया चंद्राकर एवं कैट वाक में प्रथम श्रीमती हेमलता बिसेन रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत कालोनी की महिलाओं व बालिकाओं के द्वारा सामूहिक नृत्य किया गया। कार्यक्रम में केक काटकर शिक्षकों का सम्मान किया गया।प्रतियोगिता के निर्णायक श्रीमती दीप्ती शर्मा, शिखा चंद्राकर, चमेली साहू, केसर द्विवेदी रही।उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुये श्रीमती पायल शर्मा ने कहा कि कालोनी की महिलाओं की एकजुटता हेतु इस तरह के कार्यक्रम की आवश्यकता है।कालोनी के विकास में महिलाओं की भगीदारी भी जरुरी है। कार्यक्रम का संचालन व आभार श्रीमती कुसुम तारक ने की।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads