पति ने पत्नी को मिट्टी तेल डालकर किया आग के हवाले, इलाज के दौरान पत्नी की हुई मौत..
पति ने पत्नी को मिट्टी तेल डालकर किया आग के हवाले, इलाज के दौरान पत्नी की हुई मौत..
गरियाबंद
खबर गरियाबंद के राजिम थाना क्षेत्र से है, जहाँ पोखरा गाँव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सनकी पति ने अपनी ही पत्नी को मिट्टी का तेल डालकर आग के हवाले कर दिया जिसके बाद गंभीर अवस्था में इलाज के दौरान पत्नी ने दम तोड़ दिया पीड़ित पक्ष की शिकायत पर राजिम पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल पोखरा गाँव के वार्ड 13 में रहने वाले थान सिंग चंदेल ने अपनी पत्नी को इसलिए जलाकर मार डाला कि उसकी पत्नी अपने 3 बच्चों के साथ एक सप्ताह मायके में रुक कर आई थी, मृतका इसी महीने की 11 तारीख को अपने मायके बिरकोनी महासमुंद से अपने भाई के साथ गाँव पोखरा पहुँची हुई थी, इस पर आरोपी पति ने सनक दिखाते हुए पत्नी से गाली गलौच करते हुए उस पर मिट्टी का तेल छिड़ककर माचिस मार दिया गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी।
मामले की गंभीरता की देखते हुए गरियाबंद पुलिस कप्तान पारुल माथुर के निर्देश पर राजिम थाना प्रभारी संतोष भुआर्य ने घटना के बाद से फ़रार चल रहे आरोपी थान सिंग चंदेल को गिरफ्तार कर लिया है।
उक्त कार्यवाही में राजिम थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष भुआर्य, सऊनि गोपाल राम साहू, आरक्षक टेमन दुबे, तुलसी निषाद, गजेंद्र साहू, देवेंद्र सिंह परिहार, सैनिक विक्की सोनी की सराहनीय भूमिका रही।