क्राइम
रामलीला मंचन में,रावण का पात्र निभा रहे युवक , की जमकर पिटाई ,पिटाई से घायल पात्र रावण हॉस्पिटल मे भर्ती
रविवार, 17 अक्टूबर 2021
Edit
रामलीला मंचन में,रावण का पात्र निभा रहे युवक , की जमकर पिटाई ,पिटाई से घायल पात्र रावण हॉस्पिटल मे भर्ती
भरत कुम्भकार/खरोरा
मिली जानकारी अनुसार खरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फरहदा में दशहरे के दूसरे दिन रामलीला का आयोजन किया गया था। उक्त राम लीला मे गांव के युवक शिव साहू रामलीला मंचन में रावण का पात्र निभा रहे थे , तभी शराब की नसे मे चूर तीनो लोगो ने रावण के पात्र निभा रहे शिव साहू की जमकर पिटाई कर दी ।
पिटाई से घायल शिव साहू को सिर और अन्य जगहों पर चोट लगने की वजह से खरोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे लाया गया
जहां इलाज किया जा रहा है वहीखरोरा पुलिस द्वारा प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर अपराधियों को पकडने कार्यवाही की जा रही है।
Previous article
Next article