*रेडक्रॉस शिक्षा विभाग द्वारा मेघा में झंडा मशाल रैली का आयोजन किया,पंडित नारायण मेघा वाले को याद किया गया*
*रेडक्रॉस शिक्षा विभाग द्वारा मेघा में झंडा मशाल रैली का आयोजन किया,पंडित नारायण मेघा वाले को याद किया गया*
राजेन्द्र साहू/ मगरलोड
आजादी की अमृत महोत्सव आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेघा के रेडक्रॉस ,शिक्षा विभाग , स्काउट,जनभागीदारी समिति के संयुक्त तत्वाधान में झंडा एवं मशाल रैली का आयोजन किया गया l इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित नारायण राव मेघा वाले को याद करते हुए विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें चित्रकला रंगोली निबंध कार्यक्रम आयोजन कर उनके जीवन वृतांत, संघर्ष, स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भागीदारी पर कार्यक्रम आयोजन किया गया l हमर गांव हमर धरोहर तर्ज पर अमृत महोत्सव मनाया गया l
चित्रकला में प्रथम पूजा साहू द्वितीय कुसुम,तृतीय नंदिनी, निबंध में प्रथम प्रथम डीगेश्वरी द्वितीय सीखा, तृतीय लोमेश्वरी रही l जिसमें संस्था के प्राचार्य श्री एस के साहू रेडक्रॉस काउंसलर अवधराम साहू स्काउट मास्टर अमित कुमार, कीर्ति लता भावना , प्रीतम, दिलीप साहू, एसएमडीसी अध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह, जगजीत कौर, घरवासी निषाद, भक्तों राम निषाद यक्ष कुमार शैलेंद्र कुमार शाहिद खान उमेश कुमार उत्तम साहू योगेश्वर युगल कुलभूषण पोखन देवेंद्र रामकरण छत्रपति एवं समस्त शिक्षक छात्र छात्राओं ग्रामीण जनों का सहयोग रहाl