*गिरौद में कर्मचारी सेवा समिति का किया गठन *
*गिरौद में कर्मचारी सेवा समिति का किया गठन *
* राजेन्द्र साहू/मगरलोड*
-ग्राम गिरौद में संघम शरणं गच्छामि शुक्ति सद वाक्य के तहत समस्त शासकीय, अशासकीय, स्वायत्तत कर्मचारियों द्वारा गांव के रीति नीति ,दशा दिशा, व ग्रामीण विकास, सहभागिता हेतु कर्मचारी सेवा समिति का गठन किया गया l जिसमें शैक्षिक कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद विद्यार्थियों को आर्थिक सहयोग, कैरियर गाइडेंस, स्किल डेवलपमेंट, प्रतिभा सम्मान, धार्मिक आयोजनों में गांव में विभिन्न धार्मिक विचारों का प्रसार में सहयोग,आर्थिक रूप से कमजोर परिवारो का सहयोग, सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत तीज त्यौहार पर कार्यक्रम आयोजन, खेलकूद शारीरिक स्फूर्ति निरोगी जीवन एवं पर्यावरण सौंदर्य, गार्डनिंग, झूला, सिटीजनकेयर, योग क्लब का निर्माण जागरूकता कार्यक्रम करने का संकल्प लिया गया एवं सर्वांगीण विकास के सभी पहलू पर सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए संघ का गठन किया गया l जिसमें अध्यक्ष श्री नंदेश्वर प्रसाद साहू, उपाध्यक्ष देवनारायण निषाद, सचिव प्रेम लाल निषाद, सह सचिव डिंकेश्वर यादव,कोषाध्यक्ष खिलेश्वर कश्यप, संगठन मंत्री गजेंद्र कुमार,मीडिया प्रभारी अवध राम साहू एवं संरक्षक श्री जीवन लाल कश्यप, श्रीलखनलाल टांडे, श्रीएफआर साहू, श्रीसंतराम निषाद, श्रीयादराम साहू, श्रीनामदेव साहू ,श्री मंशाराम निषाद,श्री सियाराम साहू को नियुक्ति किया गया ।जिसमें गांव के लगभग 104 कर्मचारियों बंधुओं का सहयोग रहाl